अपडेटेड 17 February 2025 at 19:14 IST

India Got Latent: पेरेंट्स रिलेशन पर बोल फंसे रणवीर इलाहाबादिया-समय रैना, 24 फरवरी को होंगे पेश? साइबर सेल ने दी नई तारीख

इंडियाज गॉट लेटेंट' शो विवाद को लेकर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना को महाराष्ट्र साइबर सेल ने समन जारी किया है।

Follow : Google News Icon  
Ranveer allahabadia & Samay Raina
Ranveer allahabadia & Samay Raina | Image: PTI

समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर फंसे रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahbadia) की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। मुंबई पुलिस के बाद अब महाराष्ट्र साइबर सेल ने भी इलाहाबादिया को समन भेजा है। यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को महाराष्ट्र साइबर ने 24 फरवरी को पेश होने के लिए बुलाया है।


यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी फिर से समन भेजकर 17 फरवरी को पेशी के लिए बुलाया था, मगर पेशी के लिए कोई नहीं आया। बता दें कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के चलते यूट्यूबर समय रैना, अपूर्वा मुखीजा और रणवीर अल्लाहबादिया को राष्ट्रीय महिला आयोग ने फिर से तलब किया था। तीनों को नई दिल्ली स्थित NCW कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया था। मगर तीनों ने तारीख आगे बढ़ाने की मांग की है। वहीं, अब महाराष्ट्र साइबर सेल ने भी समन जारी किया है।

इलाहाबादिया-रैना को महाराष्ट्र साइबर सेल का समन

इंडियाज गॉट लेटेंट' शो विवाद को लेकर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना को महाराष्ट्र साइबर सेल ने समन जारी किया है। इलाहाबादिया को महाराष्ट्र साइबर ने 24 फरवरी को पेश होने के लिए बुलाया है। वहीं, कॉमेडियन समय रैना को कल, 18 फरवरी को साइबर सेल के सामने पेश होने को कहा गया है।

महाराष्ट्र साइबर सेल ने दी नई तारीख

बता दें कि इससे पहले साइबर अधिकारियों ने इलाहाबादिया को पुलिस के सामने पेश होने के लिए बुलाया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए थे। अब साइबर सेल ने जांच में शामिल होने के लिए 24 फरवरी को फिर से तलब किया है। बता दें कि महाराष्ट्र साइबर पुलिस रणवीर इलाहाबादिया की आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए दर्ज मामले की जांच कर रही है। इलाहाबादिया ने यह विवादित टिप्पणी समय रैना के शो India Got Latent में की थी।

Advertisement

क्या है पूरा विवाद?

ये पूरा विवाद यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रणवीर अल्लाहबादिया के एक कमेंट पर हो रहा है जिसमें उन्होंने किसी कंटेस्टेंट से उनके माता-पिता की इंटिमेसी को लेकर भद्दा सवाल पूछ डाला था। इस मामले की मुंबई पुलिस और असम पुलिस भी जांच कर रही है। गौरतलब है कि कॉमेडियन समय रैना ने पिछले साल जून में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ नाम का एक पैरोडी शो शुरू किया था जो यूट्यूब पर आता था। इसके हर एपिसोड में अलग-अलग पैनलिस्ट आते थे। शो में एक कंटेस्टेंट से बात करते हुए रणवीर ने उससे माता-पिता के यौन संबंधों को लेकर एक सवाल पूछ डाला जिसपर ये हंगामा मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें: भगदड़ में फंसने पर कैसे बचाएं अपनी और अपनों की जान?

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 17 February 2025 at 19:14 IST