Maharashtra: वर्धा में 12 साल की मासूम बच्ची से हैवानियत, रेप के बाद पत्थर से सिर कुचलकर हत्या; मजदूरी कर पेट पालता था पीड़िता का परिवार
महाराष्ट्र के वर्धा में 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और फिर हत्या करदेने का रूह कंपाने वाला मामला सामने आया है। मामले की जांच के लिए 10 पुलिस अधिकारियों की टीम बनाई गई है। जानें क्या है पूरा मामला?
- भारत
- 2 min read

Wardha child rape and murder: महाराष्ट्र के वर्धा जिले में एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहां 12 साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया और बाद में उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। 30 साल के राहुल राहु मडावी पर ये कुकर्म करने का आरोप लगाया गया, जो पीड़िता के गांव रोथा का ही रहने वाला है।
बच्ची के अकेले होने का उठाया फायदा
आरोपी राहुल पीड़िता के घर के पास खेत में मजदूरी का काम करता था। वो अक्सर पीड़िता के घर भी आता-जाता रहता था। पीड़िता के माता-पिता मजदूरी का काम करते हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बच्ची के अकेले होने का फायदा उठाया और इस आपराधिक घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने पहले बच्ची से दुष्कर्म किया और फिर बाद में सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी।
10 पुलिस अधिकारियों की स्पेशल टीम गठित
पुलिस की तुरंत कार्रवाई से आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। वर्धा के सीनियर पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 10 अधिकारियों की स्पेशल टीम गठित की है। वहीं, आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बच्चियों की सुरक्षा आज भी सबसे बड़ी चुनौती
पीड़िता के माता-पिता मजदूरी का काम करते हैं, पूरे गांव में इस घटना के बाद आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग न्याय की मांग कर रहे हैं। बच्चियों की सुरक्षा आज देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। गांवों में अकेले बच्चों को छोड़कर काम पर जाना या आस-पड़ोस के लोगों पर अंधा विश्वास करना कभी-कभी भारी पड़ सकता है। वर्धा की ये घटना हमें याद दिलाती है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए जागरूकता, त्वरित पुलिस कार्रवाई और सामाजिक जिम्मेदारी कितनी जरूरी है।