BREAKING: CM बनने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कर दिया बड़ा ऐलान, 'लाडली बहना योजना' पर लिया बड़ा फैसला

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली साथ ही एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Maharashtra CM Devendra Fadnavis
Maharashtra CM Devendra Fadnavis | Image: Facebook

Chief Minister Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र में नई सरकार का शपथ ग्रहण हो चुका है। देवेंद्र फडणवीस राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली साथ ही एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम 'लाडली बहना योजना' को आगे बढ़ाएंगे। इसका पैसा बढ़ाकर 1500 रुपये से 2100 किया जाएगा लेकिन राज्य के वित्तीय हालातों को देखते हुए।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पिछले 2.5 सालों में हमने महाराष्ट्र के विकास के लिए काम किया है और यहां से भी हम महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करेंगे और हम अब नहीं रुकेंगे, दिशा और गति वही है केवल हमारी भूमिकाएं बदल गई हैं। हम महाराष्ट्र की बेहतरी के लिए फैसले लेंगे। हम उन कामों को पूरा करना चाहते हैं जिनका जिक्र हमने अपने घोषणापत्र में किया था।

मैं नहीं मानता कि सरकार बनाने में कोई देरी हुई- देवेंद्र फडणवीस

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, मैं नहीं मानता कि (सरकार बनाने में) कोई देरी हुई है। हमें समझना होगा कि जब गठबंधन सरकार होती है तो कई फैसले लेने पड़ते हैं। गठबंधन की सरकार में बहुत बड़े पैमाने पर परामर्श करने पड़ते हैं और वो परामर्श हमने किया है और हमने पोर्टफोलियो भी लगभग तय कर लिया है, कुछ थोड़ा बचा हुआ है, हम वह भी कर लेंगे।

Advertisement

मंत्रिमंडल में ज्यादा बदलाव नहीं होगा- देवेंद्र फडणवीस

नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल में ज्यादा फेरबदल नहीं होगा। हां कुछ बदलाव जरूर किए जाएंगे। कौन सा मंत्रालय किसके पास रहेगा, यह अंतिम चरण में है और उसका निर्णय हम तीनों मिलकर करेंगे। हम पुराने मंत्रियों के काम का भी मूल्यांकन करेंगे और उसके आधार पर आगे निर्णय लिया जाएगा। हमारी भूमिकाएं जरूर बदल गईं हैं लेकिन महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करेंगे और हम अब नहीं रुकेंगे, दिशा और गति वही है। बीते 2.5 साल की सरकार के कामों को और तेज गति के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।  

Advertisement

इसे भी पढ़ें: BREAKING: 'मैं शपथ लेता हूं...', महाराष्ट्र में देवेंद्र राज का आगाज; फडणवीस ने ली CM पद की शपथ
 

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड