महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस ने नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की और संत-महंतों से बातचीत की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Fadnavis
CM फडणवीस | Image: ANI

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की और संत-महंतों से बातचीत की।

जिला प्रशासन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने सुबह भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में शामिल इस मंदिर में आरती की।

आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले के मद्देनजर उन्होंने वहां मौजूद संतों और महंतों से बातचीत की।

फडणवीस के साथ राज्य आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन, विधायक सिमा हिरे, देवयानी फरांदे, डॉ. राहुल आहेर और हीरामण खोसकर, संभागीय आयुक्त डॉ. प्रवीण गेदम, जिलाधिकारी जलज शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Advertisement

विज्ञप्ति में कहा गया कि मंदिर में दर्शन से पहले मुख्यमंत्री ने शहीद दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित की। आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले के मद्देनजर उन्होंने वहां मौजूद संतों और महंतों से बातचीत की।

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड