अपडेटेड 13 December 2024 at 20:29 IST

Maharashtra: महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार 15 दिसंबर को, शपथ ग्रहण समारोह नागपुर में होगा

Maharashtra: भाजपा नीत महाराष्ट्र सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 15 दिसंबर को होगा और नए मंत्री नागपुर में आयोजित एक समारोह में पद की शपथ लेंगे।

Follow : Google News Icon  
Maharashtra: महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार 15 दिसंबर को, शपथ ग्रहण समारोह नागपुर में होगा
मंत्रिमंडल विस्तार | Image: मंत्रिमंडल विस्तार

Maharashtra Cabinet Expansion: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महाराष्ट्र सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 15 दिसंबर को होगा और नए मंत्री नागपुर में आयोजित एक समारोह में पद की शपथ लेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि लगभग 30 मंत्री शपथ लेंगे। राज्य विधानमंडल का एक सप्ताह तक चलने वाला शीतकालीन सत्र नागपुर में 16 दिसंबर से शुरू होगा।

मुंबई में पांच दिसंबर को एक भव्य समारोह में भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद जबकि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

महाराष्ट्र में मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 43 सदस्य हो सकते हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: मथुरा में 40 गायों के कंकाल मिलने से हड़कंप, गुस्साए लोगों ने मथुरा-वृंदावन सड़क की जाम, लाठीचार्ज
 

Advertisement

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 13 December 2024 at 20:29 IST