महाराष्ट्र: सॉफ्टवेयर कंपनी के सिस्टम को हैक करने और डेटा नष्ट करने के आरोप में 3 व्यक्ति गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे में एक सॉफ्टवेयर कंपनी के सिस्टम को हैक करने और डेटा नष्ट करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Arrest
गिरफ्तार | Image: Canva

महाराष्ट्र के ठाणे में एक सॉफ्टवेयर कंपनी के सिस्टम को हैक करने और डेटा नष्ट करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। आरोप है कि इससे कंपनी को 1.51 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। मीरा रोड के पुलिस उपायुक्त प्रकाश गायकवाड़ ने कहा कि आरोपियों ने ‘मैजिक लॉकर’ नामक एक एप्लिकेशन विकसित करने वाली ठाणे में स्थित कंपनी के सर्वर तक कथित तौर पर अनधिकृत पहुंच प्राप्त की। यह कथित अपराध 2024 में हुआ था।

Advertisement

कंपनी की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर 3.5 लाख से अधिक ग्राहकों के डेटा को ‘रीसेट’ या ‘फॉर्मेट’ किया। भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत नयानगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।पुलिस ने कहा कि जांच के बाद, मनोजकुमार छोटेलाल मौर्य, हिमांशु अशोक सिंह (दोनों वाराणसी, उत्तर प्रदेश के निवासी) और चंद्रेश लालजी भारतीय (विरार, महा राष्ट्र) को सोमवार को पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि उनके कब्जे से तीन लैपटॉप जब्त किए गए और मामले की जांच जारी है।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड