महाराष्ट्र के अमरावती में दर्दनाक हादसा, अस्‍पताल के NICU में वेंटिलेटर में ब्लास्‍ट के बाद लगी भीषण आग; जिंदा जलकर तीन नवजातों की मौत

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में सोमवार (24 अगस्त) की सुबह करीब 3.30 बजे दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। यहां के सरकारी महिला अस्पताल के NICU वॉर्ड में भीषण आग लग गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Maharashtra 3 newborns killed in fire at Amravati hospital after explosion in nicu ventilator
महाराष्ट्र के अमरावती में दर्दनाक हादसा, अस्‍पताल के NICU में वेंटिलेटर में ब्लास्‍ट के बाद लगी भीषण आग; जिंदा जलकर तीन नवजातों की मौत | Image: Video Grab

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में सोमवार (24 अगस्त) की सुबह करीब 3.30 बजे दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। यहां के सरकारी महिला अस्पताल के NICU वॉर्ड में भीषण आग लग गई। आग में तीन मासूम नवजातों के झुलसने से मौत हो गई है, जबकि 6 बच्चे घायल हो गए हैं। हादसे के समय अस्पताल की तीसरी मंजिल स्थित NICU में 39 नवजातों का इलाज चल रहा था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, NICU में वेंटिलेटर में विस्फोट के बाद आग लगने की बात सामने आई है। आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल के कर्मचारियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए NICU में भर्ती नवजातों को बाहर निकाला। हादसे के बाद छह नवजातों को आगे के इलाज के लिए सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।

अस्‍पताल में एक साल पहले ही हुई थी SNCU की शुरुआत

करीब एक साल पहले ही नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (SNCU) की शुरुआत की गई थी। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल अस्पताल की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहा है। आग लगने के बाद अस्पताल में मौजूद फायर सेफ्टी सिस्टम आखिर सक्रिय क्यों नहीं हुआ? इस सवाल का जवाब अस्पताल प्रशासन से मांगा जा रहा है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- मौत के बाद भी नहीं मिट पाईं दिलों की दूरियां! एक साथ नहीं हुआ कुणाल और उसके मां-बाप का अंतिम संस्‍कार, मामले में शादी-जमीन को लेकर नया खुलासा

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड