महराजगंज कोर्ट में पेशी पर गई महिला के साथ मारपीट, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप

महराजगंज के परिवार न्यायालय परिसर में भरण-पोषण मामले की सुनवाई के दौरान एक हिंसक घटना सामने आई है। मुकदमे की तारीख पर अदालत पहुंची एक विवाहिता और उसके परिजनों पर विरोधी पक्ष के साथ बुरी तरह मारपीट करने और गला दबाने का गंभीर आरोप लगा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

महराजगंज के परिवार न्यायालय परिसर में भरण-पोषण के मुकदमे की तारीख पर आई एक विवाहिता के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। कचहरी जैसे सुरक्षित समझे जाने वाले स्थान पर हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो युवक दो महिलाओं से मारपीट करते दिख रहे हैं, वहीं एक बुजुर्ग भी बचाव की कोशिश में हाथ उठाते नजर आ रहे हैं। इस घटना ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दहेज उत्पीड़न और भरण-पोषण से जुड़ा है विवाद

बताया जा रहा है कि दहेज उत्पीड़न से तंग आकर उसने इसी  29 जनवरी को अपने पति और ससुराल पक्ष के कुल पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसके साथ ही महराजगंज के परिवार न्यायालय में भरण-पोषण मामले पर कोर्ट में सुनवाई चल रही थी।

कोर्ट रूम से बाहर निकलते ही हुआ हमला

गुरुवार को भरण-पोषण के मुकदमे की सुनवाई थी, जिसमें उसके पिता की गवाही होनी थी। दोपहर लगभग दो बजे गवाही के बाद वह अपने पिता और बहन के साथ कोर्ट रूम से निकलकर हॉल में पहुंची। आरोप है कि तभी पीछे से तीन लोग आए और अचानक उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने अचानक आकर उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।  जब पिता और बहन ने बीच-बचाव किया, तो आरोपियों ने उन्हें भी जमीन पर गिराकर पीटा और उनका भी गला दबाने की कोशिश की। कोर्ट परिसर में मचे शोर को सुनकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत पहुंचकर स्थिति को संभाला और मामला शांत कराया।

पुलिस ने शुरू की जांच

पीड़िता के अनुसार, जाते-जाते आरोपियों ने मुकदमे की पैरवी करने पर जान से मारने की खुली धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता ने सदर कोतवाली में शिकायत दर्ज की और मारपीट का वीडियो क्लिप भी पुलिस को सौंपा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें - Asian Games 2026: भारत की बेटियों ने रचा इतिहास... कबड्डी के फाइनल में ईरान को चारो खाने चित कर भारतीय महिला टीम ने जीता स्वर्ण पदक
 

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड