LIVE BLOG

महाकुंभ भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की मौत, 60 घायल, CM योगी ने दिए जांच के आदेश

महाकुंभ में मची भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई है। CM योगी ने भगदड़ की न्यायिक जांच के आदेश दिए। साथ ही मृतकों के परिजनों के लिए 25-25 लाख की आर्थिक सहायता का भी ऐलान किया। DIG ने बताया कि वहां भगदड़ मची कैसे? दिल्ली में चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई रहा। PM मोदी से लेकर राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेताओं ने प्रचार किया। केजरीवाल के दावे के बाद हरियाणा के CM सैनी ने यमुना नदी पर जाकर पानी पीया।

Follow : Google News Icon  
Mahakumbh stampede
Mahakumbh stampede | Image: PTI

महाकुंभ में अचानक हुई भगदड़ की घटना के बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। साधु-संतों ने मौनी अमावस्या के मौके पर अमृत स्नान किया। DIG ने बताया कि भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, CM योगी ने भगदड़ हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। 

 

 

 

 

Live Blog

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ से अचानक से भगदड़ मच गई। भगदड़ में कई श्रद्धालु घायल हुए हैं। वहीं सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर इसरो ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से 100वें मिशन के लक्ष्य को हासिल कर लिया है।

 


दिल्ली के लोगों के लिए जहरीली हो गई है AAP- पप्पू यादव

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "पानी जहरीला नहीं हुआ है, बल्कि इन लोगों की सोच और चरित्र जहरीला हुआ है। AAP दिल्ली के लोगों के लिए जहरीली हो गई है।"


भगदड़ की जांच होनी चाहिए- संदीप दीक्षित

महाकुंभ भगदड़ घटना पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, "बहुत ही दर्दनाक खबर है और महाकुंभ इस देश का सबसे बड़ा उत्सव होता है, करोड़ों लोग इसमें जाते हैं और ये घटना किन कारणों से घटी इस पर जांच होनी चाहिए। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करूंगा और इसमें जो घायल हुए हैं उसकी सरकार मदद करे और वह सुरक्षित अपने घर पहुंचे।"


Advertisement

दिल्ली की स्थिति को बदलने का समय आ गया- फडणवीस

दिल्ली के रोहिणी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "पीएम मोदी की सरकार की बदौलत आप लोग सांस ले पा रहे हैं। अगर केजरीवाल के हाथ में दिल्ली होती तो आप सांस नहीं ले पाते। अब इस स्थिति को बदलने का समय आ गया है। मैं महाराष्ट्र में 5 साल तक मुख्यमंत्री रहा और मैं जानता हूं कि अगर केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर काम करें तो किस प्रकार से बदलाव आता है, मुंबई आकर देखिए, हमने 5 साल में मुंबई को बदल दिया है, क्योंकि पीएम मोदी की सरकार हमारे पीछे थी। अगर दिल्ली में बीजेपी की सरकार आती है तो दिल्ली को बदलने में ज्यादा समय नहीं लगेगा क्योंकि दिल्ली के पीछे भी पीएम मोदी खड़े होंगे..."


AAP उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज का बयान

दिल्ली सरकार के मंत्री और ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र से AAP उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने कहा, "लोग बहुत हमें प्यार कर रहे हैं, लोगों को पूरा विश्वास है कि 65 सीटों से ज्यादा बहुमत लाकर AAP एक मजबूत सरकार बनाने वाली है।" हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के यमुना नदी से पानी पीने पर  उन्होंने कहा, "वजीराबाद में जो 7PPM का पानी आ रहा है वो यहां से 20 लीटर लेकर जाएं और उस पानी को 2-3 दिन तक लगातार पीएं, अगर वो पानी पी लेंगे तो हम राजनीति छोड़ देंगे।"


Advertisement

यमुना नदी विवाद पर क्या बोले अनुराग ठाकुर?

यमुना नदी विवाद पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "उन्होंने 10 पहले यमुना जी को साफ करने की बात कही थी और पिछले 5 साल पहले भी अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मुझे 5 साल दे दो मैं यमुना में डुबकी भी लगाऊंगा और साफ करके भी दिखाऊंगा। 5 साल हो गए लेकिन उन्होंने न डुबकी लगाई और न ही यमुना को साफ करके दिखाया। जबकि यमुना को पहले से ज्यादा प्रदूषित कर दिया है। अब हमारा दिल्ली की जनता से निवेदन है कि AAP को हराओ और बीजेपी को जीताएं। हम यमुना को साफ कर दिखाएंगे, हवा का प्रदूषण खत्म करेंगे, दिल्ली में पानी साफ देंगे, कूड़े के पहाड़ को खत्म करके देंगे.."


दिल्ली में AAP की सरकार जाना तय है- गिरिराज सिंह

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "दिल्ली चुनाव में विषय अरविंद केजरीवाल का झूठ बोलना है। उन्होंने वादों को पूरा नहीं किया इतने सालों में वह एक काम नहीं बता सकते...झूठ इस कदर बोला कि उन पर तो मुकदमा भी चलना चाहिए क्योंकि उन्होंने कहा कि हरियाणा की सरकार जहर मिला के पानी छोड़ रही है। महज वोट के लिए और सत्ता के लिए बिना साक्ष्य के इतना बड़ा आरोप लगाना इस पर केस होना चाहिए, लेकिन वह कितना भी कुछ कर ले 8 तारीख को जब परिणाम आएंगे तब दिल्ली में इनकी सरकार जाना तय है और बीजेपी की सरकार बनेगी। जनता ने ये मन बना लिया है.."


महाकुंभ भगदड़ की घटना पर क्या बोले राघव चड्ढा?

महाकुंभ भगदड़ घटना पर AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा, " महाकुंभ में हम सनातनी हिंदुओं के लिए आस्था और श्रद्धा का सबसे बड़ा महापर्व 144 साल बाद मनाया जा रहा है। लेकिन आज वहां जो सुबह-सुबह दुर्घटना घटी जहां जानकारी मिल रही है कि भगदड़ मचने से 30 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। मुझे लगता है इससे ज्यादा दुखद खबर कोई नहीं हो सकती थी, मुझे लगता है पूरे देश का दिल दहल गया है। मैं महादेव से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें और उनकी आत्माओं को शांति दें और जो लोग घायल हुए हैं वो जल्द से जल्द ठीक हो और सरकार ने जो व्यवस्थाएं की हैं उन पर एक बार फिर से समीक्षा करें और उसमें सुधार करें ताकि ऐसी कोई घटना दोबारा न हो।"


महाकुंभ भगदड़ पर असम के CM हिमंता का बयान

महाकुंभ भगदड़ पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "यूपी सरकार कुंभ को सफल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। घटना में जिन भक्तजनों की मृत्यु हुई है मैं उनको अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उस घटना में असम के एक श्रद्धालु का भी निधन हुआ है। हम उनके पार्थिव शरीर को वापस लाने के लिए यूपी सरकार के साथ संपर्क में हैं।"


घटना की पूरी जांच करवाकर हम तह में जाएंगे- CM योगी

महाकुंभ भगदड़ में 30 लोगों की मौत पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "घटना अत्यंत दुखद है मृतकों के प्रति मेरी विनम्र श्रद्धांजलि है। जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। इस घटना की पूरी जांच करवा करके हम इसकी तह में जाएंगे। इसके अलावा पुलिस के स्तर पर भी हम लोग इसकी अलग से जांच करवाएंगे कि ये घटना किन कारणों की वजह से हुई है... मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। न्यायिक आयोग इस पूरे मामले को देखकर एक समय सीमा के अंदर राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट देगा.."


PM मोदी ने दी ISRO को बधाई

इसरो के श्री हरिकोटा से 100वां मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च, जिस पर PM मोदी ने बधाई दी। उन्होंने लिखा, "बधाई हो ISRO... ऐतिहासिक 100वें प्रक्षेपण पर! यह अविश्वसनीय उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की दूरदर्शिता, समर्पण और प्रतिबद्धता को दर्शाती है। निजी क्षेत्र के सहयोग से भारत की अंतरिक्ष यात्रा नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी।"
 


DIG ने बताया कैसे मची भगदड़?

डीआइजी महाकुंभ वैभव कृष्ण ने कहा, " ब्रह्म मुहूर्त से पहले रात 1 से 2 बजे के बीच अखाड़ा मार्ग पर भारी भीड़ जमा हो गई। इस भीड़ के कारण दूसरी तरफ लगे बैरिकेड टूट गए और भीड़ दूसरी तरफ ब्रह्म मुहूर्त की पवित्र डुबकी लगाने के लिए इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं पर चढ़ गई। प्रशासन ने तत्काल राहत-बचाव कार्य करते हुए करीब 90 लोगों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया लेकिन दुर्भाग्य से 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। इन 30 में से 25 की पहचान हो गई है और बाकी की पहचान होनी बाकी है। इनमें कर्नाटक के 4 लोग, असम का 1, गुजरात का 1 लोग शामिल है...36 लोगों का स्थानीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। फिलहाल स्थिति सामान्य है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेले प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर 1920 जारी किया गया है। इस समय सामान्य स्थिति है....अखाड़ों का आज अमृत स्नान सकुशल संपन्न कराया गया।"


केजरीवाल पर बरसे राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बवाना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "पहले अरविंद केजरीवाल आए थे तो वे लंबे-लंबे भाषण देते थे, छोटी गाड़ी में मफलर लगाकर घूमते थे, बिजली के खंभों पर चढ़ जाते थे। उन्होंने कहा था कि वे स्वच्छ राजनीति लाएंगे, उसके बाद उनकी पार्टी, उनके नेताओं ने दिल्ली में सबसे बड़ा घोटाला किया, करोड़ों रुपये का शराब घोटाला किया। जो प्रधानमंत्री मोदी करते हैं, वे झूठे बयान देते हैं, अरविंद केजरीवाल भी उसी तरह काम करते हैं। 5 साल पहले उन्होंने कहा था कि वे यमुना में डूबकी लगाएंगे, यमुना जी का पानी पिएंगे। 5 साल हो गए लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, आप गंदा पानी पीते हैं लेकिन वे शीश महल में रहते हैं। वे करोड़ों रुपये के घर में रहते हैं, साफ पानी पीते हैं और झूठे बयान देते हैं..."


राजौरी गार्डन में CM भगवंत मान का रोड शो

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने राजौरी गार्डन में रोड शो किया।


हम बिल्कुल सही पानी दिल्ली को दे रहे हैं- CM सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिल्ली के पल्ला गांव में यमुना नदी से पानी पीया। उन्होंने कहा, "अरविंद केजरीवाल द्वारा अपने राजनीतिक लाभ के लिए दिया गया बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं आज पवित्र यमुना मां के चरणों में आया हूं, मैंने मां यमुना के पानी का आचमन भी किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने इसमें जहर मिलाया है, केजरीवाल ने मास जेनोसाइड की बात कही है। कल ही जल संसाधन प्राधिकरण ने यहां से सैंपल लिए हैं। लिए गए पानी के सैंपल में जहर की मात्रा नहीं है। केजरीवाल ने 10 साल झूठ बोलकर बिताए हैं। वह अपने उन वादों से बचना चाहते हैं जो उन्होंने 10 साल पहले दिल्ली की जनता से किए थे। हम बिल्कुल सही पानी दिल्ली को दे रहे हैं।"


राष्ट्रीय मुर्मू ने फहराया तिरंगा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीटिंग रिट्रीट समारोह के दौरान विजय चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।


विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट समारोह

दिल्ली के विजय चौक पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी हो रही है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम मोदी विजय चौक पहुंच गए हैं। विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट समारोह भारत में गणतंत्र दिवस समारोह के समापन का प्रतीक है। 


भगदड़ की घटना बेहद दुखद है- चिराग पासवान

महाकुंभ भगदड़ पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "भगदड़ के चलते लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। मृतकों के प्रति मैं अपनी और अपनी पार्टी की तरफ से श्रद्धांजलि प्रकट करता हूं और जितने भी घायल हैं उनके भी जल्द स्वस्थ होने की कमना करता हूं। ये घटना दुखद है। किस कारण से इतनी बड़ी घटना घटी उस पर पीएम मोदी लगातार निगरानी कर रहे हैं और मुख्यमंत्री भी लगातार संपर्क में हैं। भविष्य में ये घटना न घटे इस बात को हमारी सरकार सुनिश्चित कर रही है और ये घटना कैसे घटी इसकी जानकारी लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी।"


केजरीवाल के बयान पर CM सैनी का हमला

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "हम नदियों को अपनी मां मानते हैं, उनकी पूजा करते हैं लेकिन इस देश में कुछ लोग हैं जो कहते हैं कि नदियों में जहर मिला दिया गया है। ये अलग-अलग विचारधारा वाले लोग हैं, उनकी अपनी सोच है। उन्हें हमारी संस्कृति और मूल्यों की परवाह नहीं है। कुछ लोगों ने तो यहां तक ​​कह दिया कि यहां राम नहीं हुए। हम पूरे विश्व को एक मानते हैं, ये हमारा परिवार है, हम कैसे अपने परिवार के लोगों को जहर मिलकार पिला सकते हैं, यह उनकी संकीर्ण सोच  है।"


स्नान सुरक्षित तरीके से संपन्न हो रहा है- DIG वैभव कृष्ण

महाकुंभ के DIG वैभव कृष्ण ने कहा, "स्नान सुरक्षित तरीके से संपन्न हो रहा है। अखाड़ों ने स्वयं सुबह कहा था कि हमें इस समय भीड़ प्रबंधन पर ध्यान देना चाहिए और उन्होंने स्वेच्छा से कहा था कि वे शाम को अमृत स्नान करेंगे। अखाड़ों से हमें अभूतपूर्व सहयोग मिला है...स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। घायलों का इलाज किया जा रहा है।"


जो हुआ वो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण- स्वामी चिदानंद सरस्वती

परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा, "जो हुआ वो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है... हम मृतकों की सद्गति के लिए प्रार्थना करते हैं, और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना करते हैं। मैं यह कहना चाहूंगा कि प्रधानमंत्री मोदी, योगी आदित्यनाथ और पूरा प्रशासन लगातार स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं। वे सहयोग कर रहे हैं लेकिन हमें भी ध्यान रखना है कि हम उनके आदेशों का पालन करें..."


महाकुंभ: साधु-संतों पर हुई पुष्प वर्षा

मौनी अमावस्या के अवसर पर त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान कर रहे साधु-संतों पर पुष्प वर्षा की गई।


श्रद्धा के साथ स्नान के आ रहे हैं श्रद्धालु-CM अरुण साव

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महाकुंभ में मची भगदड़ पर कहा, "जिस तरह से अब तक करीब 15 करोड़ लोग संगम में स्नान कर चुके हैं और आज मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर करीब 8-10 करोड़ लोगों के पहुंचने की जानकारी आ रही है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वहां की व्यवस्थाओं को संभाला है, जिस तरह से सरकार वहां की व्यवस्थाओं में लगी हुई है, हालात सामान्य हो रहे हैं और लोग बड़ी श्रद्धा के साथ स्नान के लिए जा रहे हैं। 


इस स्नान के लिए देवता भी तरसते हैं-बाबा चिदानंद

मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के बाद पंचायती निरंजनी अखाड़े के दिगंबर नागा बाबा चिदानंद पुरी ने कहा, आज एक आक्समिक घटना के कारण हमारी (अखाड़ों की) शोभा यात्रा नहीं निकाली जा सकी। अब हम कम संख्या में पवित्र डुबकी लगाने आ रहे हैं।


आपदा जाएगी, भाजपा आएगी-PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "ये दृश्य दिल्ली के मूड को दर्शाता है, ये दिल्ली के जनादेश को दर्शाता है। दिल्ली कह रही है कि अब 'आपदा' के बहाने नहीं चलेंगे, 'आपदा' के झूठे वादे नहीं चलेंगे। दिल्ली कह रही है कि अब 'आपदा' की लूट और झूठ नहीं चलेगा। यहां के लोग भाजपा की ऐसी डबल इंजन वाली सरकार चाहते हैं जो गरीबों के लिए घर बनाएगी, दिल्ली को आधुनिक बनाएगी, जो हर घर नल से जल पहुंचाएगी, टैंकर माफिया से मुक्ति दिलाएगी, इसलिए आज पूरी दिल्ली कह रही है कि 5 फरवरी आएगी, आपदा जाएगी, भाजपा आएगी।"


PM मोदी ने चुनावी सभा में महाकुंभ की घटना पर जताया दुख

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में चुनावी सभा को संबोधित संबोधित करते हुए कहा, "आज की चुनाव सभा को संबोधित करने से पहले मैं महाकुंभ में जो दुखद हादसा हुआ है उस हादसे में हमें कुछ लोगों को खोना पड़ा है, कई लोगों को चोटें आई हैं। मैं प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करना हूं।


घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं-महाकुंभ DIG

महाकुंभ के DIG वैभव कृष्ण ने कहा, "अमृत स्नान शुरू होने वाला है। जो परंपरागत क्रम है उस तरह से यह होगा... पुलिस और प्रशासन सभी अखाड़ों को उनके परंपरागत क्रम में जाने में मदद करेगा... स्थिति नियंत्रण में है। हम आज सुबह की घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं। यह लोगों की भारी भीड़ के कारण हुआ। 10 करोड़ से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।


उत्तराखंड सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

उत्तराखंड सरकार ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ में भाग लेने वाले अपने नागरिकों की सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर जारी किए हैं। राज्य से महाकुंभ के लिए प्रयागराज आने वाले लोग टोल-फ्री नंबरों - 1070, 8218867005, 9058441404 पर कॉल करके किसी भी तरह की सहायता प्राप्त कर सकते हैं।


प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ पर बोले PM मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 'प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है। इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से बातचीत की है और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं।'


यमुना घाटों पर भी पुलिस बल तैनात

DIG शैलेश पांडे ने बताया, मौनी अमावस्या के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के नियंत्रण के लिए पुलिस बल लगाया गया है। यातायात की भी समुचित व्यवस्था की गई है। यमुना के घाटों पर भी पुलिस बल तैनात किया गया है।


अमृत स्नान के लिए बढ़ाई गई सुरक्षा

मौनी अमावस्या के अवसर पर अमृत स्नान के लिए अखाड़ों और संतों के लिए मार्ग प्रशस्त करने के लिए त्रिवेणी संगम पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। महाकुंभ में भगदड़ के बाद सुरक्षा के इंतजाम और बढ़ाया गया। 


जौनपुर के DM ने श्रद्धालुओं से प्रयागराज नहीं जाने की अपील की

डीएम ने मौनी अमावस्या के स्नान पर भगदड़ की सूचना पर जौनपुर जिला प्रशासन ने जौनपुर से जाने वाले दर्शनार्थियों को रोका गया। डीएम जौनपुर ने दर्शनार्थियों से अपील की। डीएम ने अनुरोध करते हुए डीएम ने 24 घंटे तक मेला स्थल जाने पर जौनपुर से प्रयागराज से जाने वाले दर्शनार्थियों को रोकने का अनुरोध किया। आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार और जौनपुर जिला प्रशासन पूरी तरह से व्यवस्था में जुटी हुई है। 


अस्थायी घाट पर श्रद्धालु करें पवित्र स्नान-CM योगी

सीएम योगी ने कहा कि ये आयोजन लोगों का है। प्रशासन उनकी सेवा के लिए लगा है। सरकार मजबूती के साथ हर प्रकार का सहयोग करने के लिए तत्पर है। आवश्यक नहीं है कि संगम नोज की तरफ ही आएं। 15-20 किलोमीटर के दायरे में अस्थायी घाट बनाए गए हैं, आप जहां पर हैं वहीं पर स्नान करें।


नकारात्मकता नहीं फैलाने दें-CM योगी

सीएम योगी ने भगदड़ के बाद अमृत स्नान को लेकर कहा कि हालात सामान्य होने के बाद अमृत स्नान के लिए अखाड़ों से अनुरोध करेंगे। घायलों के लिए उपचार की व्यवस्था की गई है। कोई भी नकारात्मकता नहीं फैलाने दें, अफवाहों पर विश्वास ना करें, स्थिति नियंत्रण में हैं। 


भगदड़ की घटना पर सीएम योगी का बयान

भगदड़ की घटना के बाद सीएम योगी का बयान आया है। सीएम योगी ने कहा, प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुजनों की भारी भीड़ है। लगभग 8 से 10 करोड़ श्रद्धालु इस समय प्रयागराज में मौजूद हैं। ये जो भारी दबाव श्रद्धालुजनों के कारण और श्रद्धालुओं के संगम नोज पर जाने के कारण बना हुआ है। लेकिन प्रशासन मौके पर मौजूद है। 


मौनी अमावस्या पर 1.75 करोड़ लोगों ने संगम में लगाई डुबकी

मौनी अमावस्या के अवसर पर त्रिवेणी संगम में 'अमृत स्नान' के लिए महाकुंभ क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। आज सुबह 6 बजे तक 1.75 करोड़ लोगों ने पावन स्नान किया है। उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार 28 जनवरी तक कुल 19.94 करोड़ लोग महाकुंभ के दौरान पावन स्नान कर चुके हैं।


हेमा मालिनी ने संगम में लगाई डूबकी

 भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने मौनी अमावस्या के अवसर पर महाकुंभ में पहुंचकर पावन स्नान किया। उन्होंने कहा, "महा स्नान के शुभ अवसर पर मुझे यहां पावन स्नान करने का अवसर मिला। ये मेरा सौभाग्य है। बहुत अच्छा लगा। करोड़ों लोग आए हुए हैं।"


CM योगी की श्रद्धालुओं से खास अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से खास अपील की है। उन्होंने X पर लिखा. "महाकुम्भ-2025, प्रयागराज आए प्रिय श्रद्धालुओं,  माँ गंगा के जिस घाट के आप समीप हैं, वहीं स्नान करें, संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें।  आप सभी प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करें, व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।  संगम के सभी घाटों पर शांतिपूर्वक स्नान हो रहा है। किसी भी अफवाह पर बिल्कुल भी ध्यान न दें।"


त्रिवेणी संगम में पावन स्नान शुरु

 मौनी अमावस्या के अवसर पर सांसद हेमा मालिनी, जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज और योग गुरु बाबा रामदेव ने अन्य संतों के साथ त्रिवेणी संगम में पावन स्नान किया। 


भगदड़ की घटना पर मायावती ने जताया दुख

BSP प्रमुख मायावती ने भगदड़ की घटना पर दुख जताते हुए X पर लिखा-प्रयागराज की संगम स्थली पर, महाकुम्भ में हुई भगदड़ में, जिन भी श्रद्धालुओं ने अपनी जान गवाई है व घायल हुये है। यह घटना अति-दुःखद व चिन्तनीय। ऐसे समय में कुदरत पीडि़तों कोे इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे, पार्टी की यही कामना है। 


Mahakumbh Stampede: प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ को लेकर बोले सीएम योगी से पीएम मोदी ने फोन पर की बात

Mahakumbh Stampede: प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ को लेकर बोले सीएम योगी से पीएम मोदी ने फोन पर की बातचीत, प्रधानमंत्री मोदी ने महाकुंभ मेले की स्थिति के बारे में सीएम योगी से फोन पर बात की और घायलों के लिए की जा रही व्यवस्था की समीक्षा की। पीएम ने घायलों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की बात कही है।


Mahakumbh Stampede: प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ से श्रद्धालुओं के हताहत होने पर सपा की पहली प्रतिक्रिया

Mahakumbh Stampede: प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ से श्रद्धालुओं के हताहत होने की सूचना, हृदयविदारक। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति दें, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना। शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं। राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाए सरकार।


Mahakumbh Stampede: प्रयागराज के महाकुंभ में मौनी अमावस्या के पवित्र स्नानन से पहले मची भगदड़ में कई श्रद्धालु घायल

Mahakumbh Stampede: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ से भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि मौनी अमावस्या के दिन पवित्र स्नान से पहले ही श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई जिसमें कई श्रद्धालुओं के हताहत होने की खबर है लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वहीं सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Published By :
Ravindra Singh

पब्लिश्ड