एक घंटे में 3 बार कॉल...महाकुंभ में भगदड़ के बाद PM मोदी खुद कर रहे मॉनिटरिंग; CM योगी आदित्यनाथ से ले रहे हैं हर अपडेट

PM नरेंद्र मोदी महाकुंभ में भगदड़ के बाद स्थिति को लेकर UP सरकार के साथ लगातार संपर्क में हैं। पीएम मोदी अब तक CM योगी आदित्यनाथ से तीन बार बात कर चुके हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi has spoken to UP CM Yogi Adityanath
PM Modi has spoken to UP CM Yogi Adityanath | Image: PTI

Mahakumbh Stampede: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक घंटे में तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है। प्रधानमंत्री मोदी महाकुंभ में स्थिति को लेकर राज्य सरकार के साथ लगातार संपर्क में हैं। पीएम मोदी अब तक मुख्यमंत्री योगी से तीन बार बात कर चुके हैं और स्थिति को सामान्य बनाने, राहत पहुंचाने के निर्देश दे रहे हैं।

मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान से पहले प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ मची, जिसमें काफी लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद कुछ समय के लिए संतों ने भी अपना अमृत स्नान रोका दिया था। फिलहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ के बाद स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। इसीलिए सीएम योगी से बार-बार फोन करके हालातों की जानकारी ले रहे हैं।

अमित शाह और राजनाथ सिंह ने भी की CM योगी से बात

महाकुंभ मेले में हुई घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है। उन्होंने केंद्र की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया है। राजनाथ सिंह ने CM योगी से बात करके हालात की जानकारी ली और हर संभव मदद का भरोसा दिया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी सीएम योगी से बात की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से की अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वो संगम की ओर जाने की कोशिश करने के बजाय मां गंगा के नजदीकी घाट पर डुबकी न लगाएं। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने में 
सहयोग करने की भी अपील की। ​​उन्होंने श्रद्धालुओं से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने को भी कहा।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, जिस घाट के समीप...',महाकुंभ में भगदड़ की घटना के बाद योगी की श्रद्धालुओं से खास अपील

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड