LIVE UPDATES/ मकर संक्रांति पर 3.5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, अखाड़ों ने किया अमृत स्नान
India News Live: महाकुंभ का आज दूसरा दिन है। मकर संक्रांति के मौके पर महाकुंभ में अमृत स्नान जारी है। वहीं, देशभर में मकर संक्रांति का पर्व भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। बात अन्य खबरों की करें PM मोदी आज IMD के 150वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। दिल्ली में चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। हर खबर के लिए बने रहें रिपब्लिक भारत के लाइव ब्लॉग के साथ...
- भारत
- 19 min read

पौष पूर्णिमा के अवसर पर प्रयागराज में महाकुंभ का आगाज हुआ। पहले दिन 1.5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने संगम में डुबकी लगाई। इसके बाद आज मकर संक्रांति के मौके पर महाकुंभ में अमृत स्नान किया जा रहा है। दिल्ली में चुनाव को लेकर सियासी पारा आज भी हाई है। दिल्ली की CM आतिशी ने आज नामांकन दाखिल कर दिया है। वह कालकाजी सीट से चुनाव लड़ रही हैं। PM मोदी ने आज दिल्ली में IMD के कार्यक्रम में शिरकत कर ‘मिशन मौसम’ की शुरुआत कर दी है।
लद्दाख में भीषण सड़क दुर्घटना, 5 लोगों की मौत; 2 घायल
कारगिल पुलिस ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के पास दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद दोनों वाहन 500 फुट गहरी खाई में गिर गए। दुर्घटना में द्रास जा रही कार और कारगिल की ओर आ रहा एक लोड कैरियर शामिल था।
उत्तराखंड नगर निगम चुनाव लोग भाजपा की सरकार बनाएंगे- CM धामी
उत्तराखंड नगर निगम चुनाव 2025 पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "मैं विभिन्न निकायों में गया हूं और जिस प्रकार से लोगों का हमें आर्शीवाद मिल रहा है तो कोई संदेह नहीं कि उत्तराखंड के लोग यहां भाजपा की सरकार बनाएंगे.."
Advertisement
पीएम मोदी और अरविंद केजरीवाल की तुलना नहीं की जा सकती- जीतन राम मांझी
लोकसभा में विपक्ष नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, "...पीएम मोदी और अरविंद केजरीवाल की तुलना नहीं की जा सकती है क्योंकि पीएम मोदी कोई भी झूठी बात नहीं बोले हैं...पीएम मोदी ने कहा था कि हर साल 2 करोड़ लोगों को नौकरी देंगे...तो हम लोग तो नौकरियां दे रहे हैं...वह (अरविंद केजरीवाल) हर समय झूठ बोलते हैं..पीएम की उनसे तुलना करना ही मुर्खता है..भारत का आर्थिक व्यवस्था तीसरे स्थान पर जा रहा है जो पहले 11वें स्थान पर ये वादा इनका था।
यह तय नहीं है कि कौन कैसे लड़ेगा- छगन भुजबल
एनसीपी नेता छगन भुजबल ने कहा, "मैंने 20-22 साल तक नगर पालिका में पार्षद के तौर पर काम किया है...देखते हैं क्या होता है....यह तय नहीं है कि कौन कैसे लड़ेगा... नगर निगम के चुनाव अभी होने बाकी हैं, जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव बाकी हैं...अभी कई चुनाव बाकी हैं।
Advertisement
महाकुंभ जा रही बस बनी आग का गोला
महाकुंभ जा रही बस जब हादसे का शिकार हुई, उस वक्त बस में 50 श्रद्धालु सवार थे। देखते ही देखते चंद मिनट में पूरी बस जलकर राख हो गई। इस हादसे में तेलंगाना के एक बुजुर्ग यात्री की झुलसकर मौत हो गई। यह बस पर्यटक सुविधा केंद्र वृंदावन पर खड़ी थी। बस में आग लगने के बाद पर्यटक सुविधा केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई।
ये चुनाव दिल्ली को बचाने का है- संदीप दीक्षित
दिल्ली विधानसभा चुनाव पर नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, "ये चुनाव दिल्ली को बचाने का है। जिस व्यक्ति (अरविंद केजरीवाल) ने दिल्ली को सत्यानाश किया उससे बचाने का है। जो केजरीवाल किसी भी संवैधानिक चीज को बचाने के लिए दिल्ली की सड़क पर कभी नहीं आया उसके खिलाफ ये चुनाव है। कल राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि दोनों (पीएम मोदी और अरविंद केजरीवाल) सपने भेजते हैं और झूठ बोलते हैं और मुख्य चीज़ों पर कभी भी सड़क पर नहीं आते हैं...दोनों की पार्टियां दिल्ली के लिए घातक है।
कांग्रेस ने 16 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 16 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की है।
मिल्कीपुर की जनता की रात-दिन सेवा करेंगे- चंद्रभान पासवान
अयोध्या: मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव पर भाजपा प्रत्याशी चंद्रभान पासवान ने कहा, "मैं मिल्कीपुर की जनता और भाजपा के शीर्ष नेताओं को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया है। मैं इन सभी विश्वासों पर खरा उतरने का काम करूंगा। हम मिल्कीपुर की जनता की रात-दिन सेवा करेंगे... हमारा मुद्दा विकास और जनता की सेवा है..."
अरविंद केजरीवाल की पोल खुलती जा रही है- अर्जुन राम मेघवाल
दिल्ली विधानसभा चुनाव पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, "...दिल्ली में अरविंद केजरीवाल जी की पोल खुलती जा रही है..ये बड़ी गाड़ी में घुमते हैं और बड़े मकान भी ले लिया...इनके कथनी और करनी में फर्क है..इनकी पोल जब खुल गई तो वह एक ही काम करते हैं ये झूठ पर झूठ बोलते हैं..अब दिल्ली की जनता समझ गई है और मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार दिल्ली विधानसभा में भाजपा को जनता पूर्ण बहुमत देगी।"
बलिदानियों के परिवारों के लिए हर संभव काम करें- CM धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'एक शाम सैनिकों के नाम' पर कहा, “... सेना बहुत मुश्किलों में काम करती है। हमारा हमेशा यह प्रयास रहता है कि हम बलिदानियों के परिवारों के लिए हर संभव काम करें... उत्तराखंड में वीर बलिदानियों को राज्य सरकार द्वारा अनुग्रह राशि 10 लाख रुपए दी जाती थी... हमने इस राशि को 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख कर दिया है... भूतपूर्व सैनिकों की मृत्यु के लिए भी हमने वित्तीय प्रावधान किए हैं।”
10 सालों से AAP ने भ्रष्टाचार के नए आयाम रचे - देवेंद्र यादव
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, "लगभग सभी सीटों पर आज हमारी चर्चा हुई है... दिल्ली कांग्रेस पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी है। सभी अपने क्षेत्रों में जाकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं... 10 सालों से दिल्ली पर काबिज़ AAP ने भ्रष्टाचार के नए आयाम रचे हैं... आज लोग उनसे पूरी तरह अलग नज़र आते हैं।"
संजय सिंह को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए- बांसुरी स्वराज
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "...मैं संजय सिंह को याद दिलाना चाहूंगी कि वे शराब घोटाले के सबूत मांग रहे थे और दिल्ली उच्च न्यायालय ने पाया कि आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा 90-100 करोड़ के किकबैक लिए गए थे और वह सारा पैसा गोवा चुनाव में आम आदमी पार्टी की गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया गया था... जब शीशमहल का मुद्दा आया, तो संजय सिंह सबूत मांग रहे थे, लेकिन CAG की रिपोर्ट आई और सब कुछ स्पष्ट हो गया। मैं संजय सिंह से कहना चाहूंगी कि आरोप-प्रत्यारोप लगाने से पहले उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।"
भाजपा को दिल्ली और भारत की सुरक्षा से कोई मतलब नहीं- संजय सिंह
AAP नेता संजय सिंह ने कहा, "... जो खुलासे पुलिस नहीं करती वे सुधांशु त्रिवेदी करते हैं... भाजपा छोटे-छोटे बच्चों को मिल रही बमों की धमकी का राजनैतिक लाभ उठा रहे हैं... भाजपा को दिल्ली और भारत की सुरक्षा से कोई मतलब नहीं है... इनके पास नेता, नीति और नीयत नहीं केवल आरोप-प्रत्यारोप है... बिना आरोपों और सबूतों के कुछ भी कहना कैसी राजनीति है?
लोग आम आदमी पार्टी से छुटकारा पाना चाहते हैं- दुष्यंत गौतम
करोल बाग विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार दुष्यंत गौतम ने कहा, "मैं पूरे इलाके में घूम रहा हूं। यहां हालात बहुत खराब हैं। यहां के लोग आम आदमी पार्टी से छुटकारा पाना चाहते हैं। यहां न पीने के लिए साफ पानी है, न स्कूल, अस्पताल, डिस्पेंसरी है... पर्यावरण प्रदूषित है... यहां के चुने हुए प्रतिनिधि ने कोई काम नहीं किया, उन्होंने सिर्फ झूठ बोलकर वोट हड़पने का काम किया।
कोलकाता: विद्यासागर कॉलोनी में इमारत ढही
पश्चिम बंगाल: विद्यासागर कॉलोनी में एक इमारत ढह गई। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, आपदा प्रबंधन समूह के सदस्य और अग्निशमन अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
महाकुंभ: दोपहर 3 बजे तक 2.50 करोड़ लोगों ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई
प्रयागराज में संगम पर श्रद्धालुओं और आगंतुकों का आना जारी है। उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार, आज दोपहर 3 बजे तक 2.50 करोड़ लोगों ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई।
अवैध रोहिंग्याओं को बसाने का काम अरविंद केजरीवाल करते हैं- वीरेंद्र सचदेवा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "... यह संयोग नहीं है कि दिल्ली में जब-जब विधानसभा चुनाव होते हैं उससे पहले दंगों का माहौल बनाया जाता है... दिल्ली पुलिस के वक्तव्य से पता चलता है कि जिस NGO का नाम आगे आ रहा है... कहीं न कहीं AAP इसके घेरे में है... दिल्ली में अवैध रोहिंग्याओं को बसाने का काम अरविंद केजरीवाल करते हैं..."
दिल्ली में निश्चित रूप से बदलाव होने जा रहा है- अरविंदर सिंह लवली
गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली ने कहा, "...दिल्ली में निश्चित रूप से बदलाव होने जा रहा है। भाजपा यहां सरकार बनाने जा रही है और इसमें गांधीनगर का भी अहम योगदान होने जा रहा है...उनकी(अरविंद केजरीवाल) बस यही चिंता है कि मुख्यमंत्री की कुर्सी न छिन जाए और वह छिन गई है। अरविंद केजरीवाल इस समय बौखलाए हुए हैं इसलिए उन पर गौर करने की बजाय हमें दिल्ली की उन्नति और तरक्की के बारे में सोचना चाहिए।
आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करेंगी तो शिकायत दर्ज होगी- संदीप दीक्षित
दिल्ली पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ राजनीतिक उद्देश्यों के लिए सरकारी वाहन के इस्तेमाल पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज करने पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, "अगर आप गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं तो आपके खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज होगी... बीजेपी बहुत जगह आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है। इस पर चुनाव आयोग को उसी तरह एक्शन लेना होगा जैसे वह दूसरी पार्टी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।"
दिल्ली में रेलवे के विस्तार का काम तेजी से हो रहा है- अश्विनी वैष्णव
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे का दिल्ली प्रदेश की ओर भी बहुत तेजी से विकास का काम चल रहा है। दिल्ली में 13 महत्वपूर्ण स्टेशन है। इन 13 स्टेशनों का re development किया जा रहा है। बिजवासन लगभग तैयार होने को आया है। हजरत निजामुद्दीन को मेगा टर्मिनल की तरह तैयार किया जा रहा है। आनंद विहार की कैपेसिटी बढ़ाई जा रही है। स्काई वॉक की व्यवस्था की जा रही है। दिल्ली कैंट स्टेशन को भी नया तरीके से बनाया जा रहा है। दिल्ली में 20 नए फ्लाईओवर्स और अंडर पासेस बनाए जा रहे है मिनी ब्रिज में 2 और 3 वीलर्स भी जा सकते है। पैदल भी जा सकते है।
वाराणसी और प्रयागराज को मिलाकर धार्मिक क्षेत्र बनाया जाएगा
वाराणसी और प्रयागराज को मिलाकर धार्मिक क्षेत्र बनाया जाएगा। इसमें दोनों शहरों को मिलाकर 7 जिले शामिल होंगे। इसका दायरा 22 हजार वर्ग KM से ज्यादा होगा। इसके लिए वाराणसी और प्रयागराज को मिलाकर क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण के गठन की तैयारी की गई है। इसका विकास धार्मिक विकास क्षेत्र के तौर पर किया जाएगा। यह विकास क्षेत्र जहां अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगा, वहीं औद्योगिक क्षेत्र और नॉलेज पार्क की व्यवस्था भी की जाएगी।
मिल्कीपुर सीट से BJP ने घोषित किया उम्मीदवार
उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए BJP ने चंद्रभान पासवान को मैदान में उतारा है।
केजरीवाल को नजर आने लगी है हार- सुधांशु त्रिवेदी
BJP नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "अरविंद केजरीवाल को अपनी हार नजर आने लगी है। वे अपनी हार की बौखलाहट और घबराहट में इस किस्म के बयान दे रहे हैं..."
1.75 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में किया स्नान
यूपी के मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने बताया कि महाकुंभ में मकर संक्रांति के अवसर पर 1.75 करोड़ लोगों ने अभी तक स्नान किया है।
अमृत स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा
महाकुंभ 2025 में मकर संक्रांति के अवसर पर अमृत स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई।
AAP झूठों की फैक्ट्री है- हरदीप सिंह पुरी
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, "अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मैं आम आदमी हूं। मैं गाड़ी में नहीं बैठूंगा। मैं गले में मफलर पहनूंगा और मुझे गाड़ी की कोई जरूरत नहीं है। अरविंद केजरीवाल की गाड़ियों पर दिल्ली सरकार ने तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपए खर्च किए हैं। AAP झूठों की फैक्टरी है।"
अलका लांबा ने कालकाजी से भरा नामांकन
कालकाजी विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।
मकर संक्रांति पर अमित शाह ने उड़ाई पतंग
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल ने अहमदाबाद में मकर संक्रांति मनाई।
दोपहर 12 बजे के आसपास 1.60 करोड़ लोगों ने पवित्र स्नान किया- DGP
महाकुंभ पर उत्तर प्रदेश के DGP प्रशांत कुमार ने कहा, "चूंकि आज कई अखाड़ों के साधु पवित्र स्नान करते हैं, इसलिए इसे अमृत स्नान कहा जाता है। 8वां अखाड़ा अभी पवित्र स्नान कर रहा है। हमारे अधिकारी और जवान यह सुनिश्चित करने के लिए ड्यूटी पर हैं कि सब कुछ नियंत्रण में रहे। दोपहर 12 बजे के आसपास 1.60 करोड़ लोगों ने पवित्र स्नान किया। हम लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस प्रतिक्रिया वाहन और एम्बुलेंस मौके पर मौजूद थे। थर्मल इमेज के माध्यम से, हम रात के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने में सक्षम थे। मकर संक्रांति के अवसर पर राज्य में कई स्थानों पर भक्त शांतिपूर्वक पवित्र स्नान कर रहे हैं..."
मकर संक्रांति से जुड़े अनेक पर्वों की बहुत-बहुत बधाई- PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज सूर्य धनु से मकर राशि में प्रवेश करते हैं। सूर्य धीरे-धीरे उत्तर की ओर स्थानांतरित होता है। हमारे यहां भारतीय परंपरा में इसे उत्तरायण कहा जाता है… खेती-बाड़ी के लिए तैयारियां शुरू हो जाती हैं और इसलिए ये दिन भारतीय परंपरा में इतना अहम माना गया है। उत्तर से दक्षिण, पूर्व से पश्चिम भिन्न-भिन्न सांस्कृतिक रंगों में इसे मनाया जाता है। मैं इस अवसर पर सभी देशवासियों को, मकर संक्रांति के साथ जुड़े अनेक विद् पर्वों की भी बहुत-बहुत बधाई देता हूं।"
PM मोदी ने IMD विजन-2047 दस्तावेज किया जारी
प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के 150वें स्थापना दिवस पर स्मारक सिक्का और विजन दस्तावेज 'विजन 2047' जारी किया
कांग्रेस-AAP पर बरसे वीरेंद्र सचदेवा
दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "जहां-जहां चुनाव होते हैं राहुल गांधी बस झूठ बोलने का काम करते हैं। हर राज्य की जनता उन्हें नकार रही है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। 6 महीने पहले मैंने अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी को गले मिलते, हाथ मिलाते हुए वोट मांगते हुए देखा है। दिल्ली की जनता इन्हें अच्छी तरह जानती है, सिर्फ एक वर्ग विशेष के वोट की इन दोनों को चिंता है जिसके लिए ये नूरा-कुश्ती लड़ रहे हैं।"
कांग्रेस पर प्रवीण खंडेलवाल का हमला
BJP सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "कांग्रेस पार्टी पूरी तरह हाशिए पर चली गई है और इसकी दुर्दशा के लिए राहुल गांधी और गांधी परिवार जिम्मेदार है। उन्हें(राहुल गांधी) जमीनी हकीकत नहीं पता। वे कुछ भी कहें, पूरा देश जानता है कि 10 साल में प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने बदलाव का युग शुरू किया है और यह सिलसिला अब रुकने वाला नहीं है।"
शाही स्नान के सफल आयोजन पर UP DGP ने पुलिस का जताया आभार
महाकुंभ 2025 के पहले दिन शाही स्नान सफलतापूर्वक संपन्न होने पर UP के डीजीपी ने पुलिस-प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने लिखा, "मानवता और एकता के महापर्व महाकुंभ 2025 के दौरान पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रथम पवित्र स्नान पर्व को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में उनके निर्बाध योगदान के लिए मेला प्रशासन, उत्तर प्रदेश पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बलों और सभी पुलिस इकाइयों का हार्दिक आभार। भारतीय विरासत की आत्मा और सार यह पावन पर्व सभी के लिए समृद्धि और आशीर्वाद लेकर आए!"
UP DGP ने जारी किया बयान
उत्तर प्रदेश के DGP प्रशांत कुमार ने कहा, "आज 2025 महाकुंभ का प्रथम अमृत स्नान है। जिसमें विभिन्न अखाड़ों को साधु-सन्यासी भी स्नान कर रहे हैं। आज ब्रह्म मुहूर्त से ही अखाड़ों का आना शुरू हो चुका है... अन्य घाटों पर जो स्नान चल रहा है सुबह 7 बजे तक वहां 98 लाख 20 हजार लोगों ने स्नान कर लिया था, ऐसे में अब तक लगभग 1 करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं। आज घाटों पर अत्यंत भीड़ है। हमारे सभी अधिकारी और कर्मचारी तैनात हैं। हमारे सभी कंट्रोल रूम के द्वारा लगातार अनुसरण किया जा रहा है। सभी लोग रेड अलर्ट पर हैं। हम लोगों का प्रयास है कि स्नान पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो। पूरे प्रदेश में आज मकर संक्रांति का जो स्नान हो रहा है वो अबाधित तरीके से चल रहा है। अखाड़ों के अन्य घाट होते हैं जिसके अलावा सामान्य घाटों पर भीड़ मौजूद है... ड्रोन और CCTV कैमरों का भी भरपूर प्रयोग किया जा रहा है..."
अहमदाबाद में लोगों ने उड़ाई पतंग
उत्तरायण उत्सव के अवसर पर अहमदाबाद में लोगों ने पतंग उड़ाई।
मकर संक्रांति पर PM मोदी का पोस्ट
PM मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "कल मैंने एक बहुत ही यादगार संक्रांति और पोंगल कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मेरी कामना है कि यह त्योहार आपसी भाईचारे को और मजबूत करें, समृद्धि लाए और हमें अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को खुशी और कृतज्ञता के साथ मनाने के लिए प्रेरित करे।"
अमृत स्नान के लिए संगम की ओर बढ़ रहे साधु-संत
प्रयागराज में मकर संक्रांति पर पवित्र स्नान के लिए विभिन्न अखाड़ों के साधु और श्रद्धालु संगम की ओर बढ़ रहे हैं।
जयपुर के बालाजी मंदिर में एकत्रित हुए श्रद्धालु
मकर संक्रांति के अवसर पर जयपुर के बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु एकत्रित हुए।
CM योगी ने शेयर की महाकुंभ 2025 की खूबसूरत तस्वीरें
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, "यह हमारी सनातन संस्कृति और आस्था का जीवंत स्वरूप है। आज आस्था के महापर्व 'मकर संक्रांति' के पावन अवसर पर महाकुंभ-2025, प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर प्रथम अमृत स्नान कर पुण्य अर्जित करने वाले सभी श्रद्धालुओं को बधाई!"
महाकुंभ से बड़ा कुछ नहीं- कुमार स्वामी जी महाराज
आनंद अखाड़े के कुमार स्वामी जी महाराज ने कहा, "इससे (महाकुंभ) बड़ा कुछ नहीं है। जो लोग यहां आ पाते हैं, वे बहुत भाग्यशाली हैं। जहां भी हम देखते हैं लोग आपस में लड़ रहे हैं। यहां शांति है। यहां मौजूद होने और सबकुछ होते देखने मात्र से ही आनंद और शांति मिलती है। हमारे ऋषि-मुनि और शास्त्र हमेशा से दुनिया में शांति चाहते रहे हैं। मैं अपने महान ऋषियों और धार्मिक ग्रंथों को नमन करता हूं, मैं इस दिन को देने के लिए हमारी धरती और भगवान शिव को नमन करता हूं। सभी को यहां आना चाहिए।"
PM मोदी आज मिशन मौसम की करेंगे शुरुआत
PM मोदी आज भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के 150वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वह मिशन मौसम की शुरुआत करेंगे। इसका मकसद देश को ‘मौसम के प्रति तैयार और जलवायु के प्रति स्मार्ट’ राष्ट्र बनाना है। कार्यक्रम दिल्ली के भारत मंडपम में सुबह करीब 10:30 बजे आयोजित होगा।
CM योगी ने दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, "लोक आस्था, समरसता और जगत पिता भगवान सूर्य की उपासना के पावन पर्व 'मकर संक्रांति' (खिचड़ी) की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! लोक-कल्याण और सांस्कृतिक उत्थान का प्रतीक यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्यता का संचार करे, भगवान भास्कर से यही प्रार्थना है।"
मकर संक्रांति पर महाकुंभ में पहला अमृत स्नान
मकर संक्रांति 2025 के शुभ अवसर पर त्रिवेणी संगम पर महाकुंभ 2025 के पहले अमृत स्नान के रूप में महानिर्वाणी पंचायती अखाड़े के साधुओं ने पवित्र स्नान किया।