Mahakumbh 2025: नीली आंखों वाली इंटरनेट सेंसेशन मोनालिसा रातोंरात बनी स्टार, फिर महाकुंभ छोड़कर क्यों भागना पड़ा?

महाकुंभ में नीली आंखों वाली मोनालिसा ने इंटरनेट पर धूम मचाई हुई है, लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि उन्हें महाकुंभ से बाहर जाना पड़ा?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Monalisa
मोनालिसा | Image: x

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में नीली आंखों वाली मोनालिसा ने इंटरनेट पर धूम मचाई, उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो गए। वह सोशल मीडिया की नई स्टार बन गईं लेकिन, अचानक ऐसा क्या हुआ कि उन्हें महाकुंभ से बाहर जाना पड़ा? जानिए इस अनोखी कहानी के पीछे की पूरी सच्चाई।

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ से साधु-संत, अघोरी बाबा और संयासिनी के बाद अब एक माला बेचने वाली 'सबसे सुंदर' लड़की चर्चा में आई है। इस लड़की को सोशल मीडिया पर भी खूब सर्च किया जा रहा है। माला बेचने वाली लड़की को इस कदर खोजने का राज उसकी 'प्यारी' सी आंखें हैं जिसने हर किसी को कायल कर दिया है।

नीली आंखें, भूरे बाल और सांवली सूरत…

सोशल मीडिया सेंसेशन बनीं लड़की मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली है जिसका नाम मोनालिसा (Monalisa) बताया जा रहा है। नीली आंखें, भूरे बाल और सांवली सूरत वाली इस लड़की को जिसने देखा, बस देखते ही रह गया। हर कोई माला बेचने वाली लड़की की खूबसूरती का दीवाना हो गया है। इस लड़की के साथ सेल्फी लेने के लिए लोग बेताब हो रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने तो लड़की के साथ बाचतीच कर वीडियो बनाकर भी अपने-अपने हैंडल पर अपलोड किया है।

लुक की वजह से छाई माला बेचने वाली लड़की

गौरतलब है कि महाकुंभ में करोड़ों की संख्या में लोग त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे हैं। यहां देश से ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। इसी ताबड़तोड़ भीड़ की वजह से फेरी वालों का कारोबार अच्छा खासा चल रहा है। यहां कमाई के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इसी सिलसिले में मोनालिसा भी माला बेचने के लिए पहुंची और अपने लुक की वजह से वायरल हो गई।

Advertisement

मोनालिसा के साथ सेल्फी के लिए लोग बेताब

माला बेचने वाली लड़की मोनालिसा से जब उसके साथ सेल्फी खिंचाने के लिए लोगों में बेताबी का कारण पूछा गया तो उसने जवाब में कहा कि वो वायरल हो गई है इसलिए लोग उसके साथ तस्वीर लेना चाह रहे हैं। मोनालिसा ने बताया कि वो 16 साल की है। माला बेचने को लेकर मोनालिसा का कहना है कि साधु-संत विशेषतौर पर माला खरीदते हैं और सही दाम देते हैं। इसके अलावा शादी के सवाल पर मोनालिसा कहती है कि मेरे पेरेंट्स जहां कराएगे वहीं करेंगे।

'सबसे सुंदर साध्वी' भी हो चुकी हैं वायरल

बता दें कि मोनालिसा से पहले 'सबसे सुंदर साध्वी' के नाम से पॉपुलर भोपाल की हर्षा रिछारिया वायरल हुई थीं। उनकी सुंदरता के भी लोग दीवाने हो गए और उन्हें 'सबसे सुंदर साध्वी' का टैग दे दिया। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: महाकुंभ में छाईं सबसे 'सुंदर साध्वी' हर्षा रिछारिया, अध्यात्म से जुड़ने की बताई ये वजह

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड