आस्था का महासंगम है महाकुंभ: पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को महाकुंभ नगर पहुंचे और उत्तराखंड मंडपम का निरीक्षण किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami
उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी | Image: Facebook

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को महाकुंभ नगर पहुंचे और उत्तराखंड मंडपम का निरीक्षण किया। साथ ही वह सेक्टर आठ में चल रहे ज्ञान महाकुंभ में भी शामिल हुए।

सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक, प्रयागराज पहुंचने पर धामी ने कहा, “महाकुंभ, आस्था का महासंगम है। हमारे देश के करोड़ों लोग यहां पवित्र संगम में स्नान कर रहे हैं। हम मां गंगा, यमुना और सरस्वती से प्रार्थना करेंगे कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश निरंतर समृद्धि और प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे।”

मुख्यमंत्री ने यहां स्थापित उत्तराखंड मंडपम का निरीक्षण किया और उत्तराखंड मंडपम में आए श्रद्धालुओं से मुलाकात की एवं उनका हालचाल जाना। उन्होंने श्रद्धालुओं से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और उनकी सुविधा को लेकर संतोष जताया।

बयान के मुताबिक, धामी ने सेक्टर-आठ, प्रयागवाल मार्ग पर आयोजित ‘ज्ञान महाकुंभ’ में भी भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने धार्मिक, आध्यात्मिक और बौद्धिक विमर्शों पर अपने विचार साझा किए।

Advertisement

उन्होंने कहा, “शिक्षा के प्रचार–प्रसार के लिए आयोजित यह ज्ञान महाकुंभ निश्चित रूप से हमारी आने वाली नई पीढ़ी के विद्यार्थियों को एक नई दिशा देने का कार्य करेगा। प्रयागराज की पवित्र धरा पर हो रहे 'ज्ञान महाकुंभ' में शैक्षिक प्रदर्शनी, संगोष्ठियां, छात्र, महिला और आचार्य सम्मेलन जैसे विभिन्न आयोजनों के माध्यम से युवाओं में भारतीय ज्ञान परंपरा की चेतना को जागृत किया जा रहा है।”

उन्होंने 2027 में हरिद्वार में होने वाले अर्धकुम्भ के लिए सभी को आमंत्रित किया।

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड