महाकुंभ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शंकराचार्यों, संत महात्माओं से की भेंट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने रविवार को महाकुंभ मेला क्षेत्र में शंकराचार्यों और संत महात्माओं से भेंट कर उनका हालचाल जाना और उनके लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Fire At MahaKumbh Mela 2025: UP CM Yogi Adityanath arrives incident spot
सीएम योगी आदित्यनाथ | Image: Republic

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने रविवार को महाकुंभ मेला क्षेत्र में शंकराचार्यों और संत महात्माओं से भेंट कर उनका हालचाल जाना और उनके लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने महाकुंभ के कुशल संचालन के लिए शंकराचार्यों और संतों की भूमिका की सराहना भी की।

Advertisement

मुख्यमंत्री सबसे पहले सेक्टर-नौ में स्थित गुरुशरणानंद जी के आश्रम गए और उनसे भेंट की। इसके बाद वह आचार्यबाड़ा के अध्यक्ष और मंत्री से मिले। योगी आदित्यनाथ पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती के शिविर गए जहां उन्होंने महाकुंभ में आने के लिए शंकराचार्य का आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने शारदा द्वारका पीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती के शिविर में जाकर उनसे भी भेंट की।

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड