MP: पहले पति को कंधे पर बैठाकर गांव में घुमाया, फिर किया मुंडन... झाबुआ में महिला के साथ होती रही बर्बरता, तमाशा देखती रही भीड़; VIDEO

MP News: झाबुआ में एक महिला को अमानवीय सजा दी गई। उसके साथ मारपीट की गई और पूरे गांव में घुमाया गया। महिला के पति और गांव वालों ने प्रेमी के साथ भागने के आरोप में महिला को यह सजा दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Madhya Pradesh news: मध्य प्रदेश के झाबुआ में एक महिला की बर्बरता की घटना सामने आई है। कुछ लोगों ने महिला को उसके पति के ही कंधों पर बैठाकर गांव में घुमाया गया। बाद में उसका मुंडन भी किया गया। कथित तौर पर महिला पर किसी अन्य व्यक्ति के साथ भागने का आरोप है। इसको लेकर उसके पति और गांव के कुछ लोगों ने यह सजा दी।

पूरे गांव के सामने किया अपमानित

मामला झाबुआ जिले के काकनवानी थाना क्षेत्र के बालावास का बताया जा रहा है। यहां एक विवाहित महिला पर किसी शख्स के साथ भागने का आरोप लगाकर बर्बरता की गई। पति और गांव के ही कुछ लोगों ने सरेआम उसे अपमानित किया। पहले महिला का पति उसके कंधे पर बैठा और पूरे गांव में घुमाया। इस दौरान उसके साथ डंडे और थप्पड़-घूसों से मारपीट भी की गई।

महिला का किया मुंडन

महिला के साथ बर्बरता और अपमानित करने का सिलसिला यही नहीं रुका। उसे गांव में घुमाने के बाद उसका मुंडन भी किया गया। महिला संग जब ये बर्बरता हो रही थी, तब गांव के लोग तमाशबीन बने रहे। सब चुपचाप खड़े होकर वहां तमाशा देखते रहे, किसी ने भी उसे बचाने की कोशिश नहीं की।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें कुछ लोगों को महिला को डंडे से पीटते देखा गया है। इस दौरान महिला का पति उसके कंधे पर बैठ गया और पूरे गांव में घुमाया। वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ा है। मामला पुलिस के संज्ञान में भी आया और अब इस पर कार्रवाई शुरू हो गई है।

Advertisement

पुलिस ने पति समेत 4 लोगों को किया गिरफ्तार 

पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। धारा 74, 76, 85, 296(ए), 115(2), 351(3) समेत अन्य में केस दर्ज हुआ। वहीं, चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है, जिसमें महिला का पति भी शामिल है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है और जांच में जुटी है। अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़ित महिला को ढूंढकर उसे सुरक्षा भी दी है। एएसपी प्रतिपाल सिंह महोबिया के अनुसार, इस मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है। घटना में कुल 10 लोग शामिल बताए जा रहे हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Noida Protest: बृजभूषण की बेटी शालिनी सिंह राजनीति में करेंगी एंट्री? नोएडा हिंसा पर योगी सरकार को घेरा, जानिए क्या कहा

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड