अपडेटेड 22 October 2024 at 20:33 IST

कौन हैं महिला IAS Shailbala Martin? जिन्होंने मंदिर में लाउडस्पीकर पर उठाए सवाल, तो मचा देश में बवाल

MP News: IAS शैलबाला मार्टिन मध्य प्रदेश की चर्चित अधिकारी हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली शैलबाला मार्टिन ने 57 साल की उम्र में लव मैरिज की है।

Follow : Google News Icon  
IAS Shailbala Martin
कौन हैं महिला IAS Shailbala Martin? | Image: Facebook

IAS Shailbala Martin: मध्य प्रदेश में लाउडस्पीकर को लेकर एक बार फिर बवाल मचा है। इस बार IAS अधिकारी शैलबाला मार्टिन ने मंदिरों में लगे लाउडस्पीकर पर ऐतराज जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिप्पणी कर मंदिरों में लगे लाउडस्पीकर का मुद्दा उठाते हुए इससे ध्वनि प्रदूषण होने की बात कही है, जिस पर विवाद हो रहा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या मंदिरों में लगे लाउडस्पीकर से डिस्टर्बेंस नहीं होता?

IAS शैलबाला मार्टिन, मध्य प्रदेश की चर्चित अधिकारी हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के साथ-साथ कामकाज में भी कड़क हैं। अब मंदिरों पर लगे लाउडस्पीकर को लेकर किया गया उनका पोस्ट विवादों में है। उन्होंने लिखा- मंदिरों पर लगे लाउडस्पीकर, जो कई-कई गलियों में दूर तक स्पीकर्स के माध्यम से ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं, जो आधी-आधी रात तक बजते हैं उनसे किसी को डिस्टरबेंस नहीं होता?

57 साल की उम्र में की लव मैरिज

शैलबाला मार्टिन मध्य प्रदेश की सीनियर IAS अफसर हैं। फिलहाल वह GAD में एडिशनल सेक्रेटरी के पद पर तैनात हैं। IAS शैलबाला मार्टिन अपनी सख्ती को लेकर काफी चर्चाओं में रहती हैं। इसके अलावा IAS की लव लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही हैं। शैलबाला मार्टिन ने 57 साल की उम्र में पत्रकार डॉ. राकेश पाठक से शादी की थीं। दोनों की मुलाकात एक टीवी डिबेट में हुई, जहां से दोस्ती प्यार में बदली और फिर जुलाई, 2022 में दोनों ने शादी रचाई। राकेश पाठक की शैलबाला मार्टिन के साथ यह दूसरी शादी थी।

प्रमोटी आईएएस अफसर

मध्य प्रदेश सरकार में कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुकी शैलबाला मार्टिन मूल रूप से झाबुआ की रहने वाली हैं। उन्होंने इंदौर के होल्कर साइंस कॉलेज से अपनी पढ़ाई की है। मार्टिन 2009 बैच की हैं प्रमोटी IAS अफसर हैं। 2009 में प्रमोशन वो पाकर भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी बन गईं। शैलबाला मार्टिन 2009 बैच की IAS हैं। 2023 में उन्होंने ईसाई धर्मगुरुओं पर भी सवाल उठाए थे।

Advertisement

हिंदू संगठनों ने किया विरोध, कांग्रेस ने दिया समर्थन

IAS की इस पोस्ट पर काफी हंगामा मच रहा है। उनके पोस्ट पर बहस शुरू हो गई है, जिसमें कुछ उनकी बातों का समर्थन कर रहे हैं, तो कई लोग विरोध में उतर आए हैं। एक तरफ हिंदूवादी संगठन इस पर नाराजगी जा रहे हैं। संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष पंडित चंद्रशेखर तिवारी ने मार्टिन की इसकी आलोचना की। साथ ही उनके बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की बात कही जा रही है।  

वहीं, इस बीच पूरे विवाद पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी आई है। पार्टी के प्रवक्ता अब्बास हफीज ने उनका समर्थन करते हुए इसे सही ठहराया। इस दौरान उन्होंने BJP सरकार में लाउडस्पीकर पर कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि धर्म देखकर लाउडस्पीकर पर कार्रवाई होगी, तो मध्य प्रदेश के प्रशासनिक अफसर इस पर बोलने के लिए मजबूर होंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें: भारत की इकोनॉमी को तबाह करने पर कौन है आमादा? X हैंडलर्स के मिले सुराग, जिनसे मिली सैकड़ों धमकियां

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 22 October 2024 at 20:33 IST