'मुझे घुटन हो रही है मां, मैं बुरी तरह फंस गई हूं ये न रोने देंगे न...', ट्विशा शर्मा का दर्द क्यों नहीं समझ सके पेरेंट्स? बच जाती जान अगर...

पूर्व मिस पुणे ट्विशा शर्मा की शादी के मात्र 5 महीने बाद भोपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। व्हाट्सएप चैट्स में उन्होंने मां को बताया, “मुझे बहुत घुटन हो रही है, मैं बुरी तरह फंस गई हूं।” ट्विशा के ससुराल वालों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Twisha Sharma WhatsApp chats
ट्विशा शर्मा का दर्द क्यों नहीं समझ सके पेरेंट्स? | Image: Republic

नोएडा की रहने वाली पूर्व मिस पुणे और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर ट्विशा शर्मा की दुखद मौत के बाद, उनकी मां के साथ हुई व्हाट्सएप चैट सामने आई है। इन चैट्स में घरेलू जीवन की पीड़ा, मानसिक प्रताड़ना और अलगाव की गहरी कहानी उभरकर आती है।

ट्विशा मात्र 5 महीने की शादी के बाद अपनी ससुराल भोपाल में फांसी पर लटकी मिलीं। 12 मई की रात कटारा हिल्स इलाके में यह घटना हुई। उनकी मौत को लेकर परिवार गंभीर आरोप लगा रहा है। ट्विशा की मां के साथ हुई व्हाट्सएप चैट अब इस पूरे मामले को और भी दर्दनाक बना रही है।

शादी के 5 महीने बाद त्रासदी

ट्विशा की शादी दिसंबर 2025 में भोपाल के वकील समर्थ सिंह से हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही हालात बिगड़ गए। परिवार का आरोप है कि ट्विशा को पति और ससुराल वालों द्वारा लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में फांसी को मौत का कारण बताया गया, लेकिन परिवार ने शरीर पर चोट के निशान बताते हुए हत्या की आशंका जताई है।

परिवार के अनुसार, ट्विशा गर्भवती थी और पति ने एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर का आरोप लगाकर गर्भपात के लिए मजबूर किया। पिता का कहना है कि ट्विशा को चरित्रहीन बताकर प्रताड़ित किया गया।

Advertisement

अंतिम संदेशों में छिपा दर्द

ट्विशा ने अपनी मां को लिखा था, “मुझे बहुत ज्यादा घुटन हो रही है, मैं बुरी तरह फंस गई हूं।” उन्होंने आगे बताया कि किसी से बात करने का भी मन नहीं कर रहा। परिवार के मुताबिक, शादी के कुछ महीनों बाद ही ट्विशा को पति समर्थ सिंह और ससुराल वालों की तरफ से लगातार मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा।

एक और मैसेज में ट्विशा ने लिखा, “ये सब बहुत निर्दयी हैं मम्मी।” उन्होंने बताया कि सास और पति दोनों एक-दूसरे से सामान्य बात कर रहे थे, जैसे कुछ हुआ ही नहीं। ट्विशा की हालत इतनी खराब हो गई थी कि उन्होंने मां से कहा, “मुझे यहां से ले जाओ, प्लीज।”

Advertisement

ट्विशा ने यह भी उल्लेख किया कि पति उनके पिता से “नाक रगड़वाकर माफी” मांगवाना चाहते थे। परिवार की तरफ से दावा किया गया कि ट्विशा पर एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर का आरोप लगाकर उन्हें गर्भपात के लिए मजबूर किया गया।

परिवार का आरोप और जांच

ट्विशा के परिवार का कहना है कि शव पर चोट के निशान थे और मौत आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या की तरफ इशारा करती है। भोपाल पुलिस ने पति समर्थ सिंह और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और क्रूरता के मामले में FIR दर्ज की है। समर्थ सिंह फरार हैं, जबकि SIT गठित कर जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Death Mystery: 'उसने अबॉर्शन अपनी मर्जी से कराया था, हमारा जज होना गुनाह है क्या...', ट्वीशा शर्मा की सास ने लगाई गुहार

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड