डांडिया की प्रैक्टिस के बीच घुसे बंदूकधारी, लड़की को घसीटते हुए ले गए साथ; किडनैपिंग का LIVE वीडियो सामने आने से मचा हड़कंप
मध्य प्रदेश के मंदसोर में एक युवती का अपहरण कर लिया गया। बदमाश बंदूक की नोक पर युवती को उठाकर ले गए। लोगों ने काफी कोशिश की लड़की को बचाने की लेकिन उसे बचा नहीं पाए, घटना का पूरा वीडियो सामने आया है।
- भारत
- 2 min read
Mandsaur kidnapping Video: मध्य प्रदेश के मंदसोर में एक युवती का अपहरण कर लिया गया। आरोप है कि बदमाश बंदूक की नोक पर युवती को उठाकर ले गए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जानकारी के मुताबिक, युवती गरबा रिहर्सल कर रही थी, तभी बदमाशों ने उसे बंदूक की नोक पर उठा लिया। बदमाशों ने युवती को सड़क पर घसीट कर अपने साथ ले गए।
आसपास मौजूद लोगों ने युवती को बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन बदमाशों ने बंदूक दिखाकर सभी को पीछे धक्का मारा और डर का माहौल बना दिया। फिर भी हिम्मत दिखाते हुए कई महिलाओं युवती को बचाने के लिए आगे आई, लेकिन बदमाश इतने ताकतवर थे कि सभी को पीछे धक्का देते गए।
युवती के परिवारजनों पर अपहरण का आरोप
अपहरण का आरोप युवती के परिवारजनों पर ही लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने की नाकाबंदी और आरोपियों की गिरफ्तारी
घटना के बाद पुलिस ने देर रात नाकाबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, करीब 7 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं तमाम प्रयास कर युवती को अपहरणकर्ताओ के चंगुल से छुड़वा लिया गया, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
Advertisement
मंदसोर के खानपुरा का मामला
यह मामला मंदसोर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के खानपुरा का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश के मंदसोर में युवती का अपहरण एक गंभीर मामला है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। यह देखना होगा कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है और युवती की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाती है।