VIDEO: निर्माणाधीन ब्रिज के सरिए से टकराई भोपाल-रीवा वंदे भारत एक्सप्रेस, शीशे टूटे; टला बड़ा हादसा

मध्य प्रदेश में बुधवार (21 मई) दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भोपाल के औबेदुल्लागंज स्टेशन के पास से जब रानी कमलापति से रीवा जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन निर्माणाधीन पुल के सरियों से टकरा गई। जिससे वंदे भारत ट्रेन के कांच टूट गए। हादसा करीब 3:45 बजे हुआ।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Vande Bharat Express: मध्य प्रदेश में बुधवार (21 मई) दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भोपाल के औबेदुल्लागंज स्टेशन के पास से जब रानी कमलापति से रीवा जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन निर्माणाधीन पुल के सरियों से टकरा गई। जिससे वंदे भारत ट्रेन के कांच टूट गए।हादसा करीब 3:45 बजे हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक, गति शक्ति परियोजना के तहत बन रहे ब्रिज के सरिए तेज आंधी के कारण ट्रैक की ओर मुड़ गए थे। उसी समय तेज रफ्तार से गुजर रही वंदे भारत एक्सप्रेस की कोच C-3 से C-7 तक सरियों से रगड़ते हुए निकलीं। कई कोचों के कांच टूट गए। सरिये टकराने की घटना के बाद लोको पाटलय ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया।

किसी यात्री को नहीं आई चोट

ब्रिज के सरिये ट्रेन के टकराने से यात्रियों में हड़कंप मच गया, गनीमत रही कि किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सरियों को हटाने का काम शरू करवाया। अधिकारी हादसे की जांच में जुटे हुए हैं कि आखिर कैसे ये सरियां ट्रैक के रेंज में पहुंच गई। हादसे की वजह से ट्रेन करीब एक घंटे तक रुकी रही, सरिया हटने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। 

इसे भी पढ़ें: कितना खतरनाक है 'ग्रे वुल्फ'? 8 दशक बाद दिल्ली में देखे जाने का दावा
 

Advertisement
Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड