अपडेटेड 8 May 2024 at 12:16 IST

संत समाज में सनसनी, निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर ने की खुदकुशी की कोशिश; लगा है ये गंभीर आरोप

मध्यप्रदेश के उज्जैन में निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर मंदाकनी ने जहरीला कीटनाशक पी कर जान देने का प्रयास किया है।

Follow : Google News Icon  
niranjani akhada mahamandaleshwar mandakini
niranjani akhada mahamandaleshwar mandakini | Image: X

सत्य विजय सिंह
Niranjani Akhada Mahamandaleshwar Mandakini: मध्यप्रदेश के उज्जैन में निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर मंदाकनी ने जहरीला कीटनाशक पी कर जान देने का प्रयास किया है। गंभीर अवस्था में उनके अनुयाई और शिष्य उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जंहा उनका उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है की उन पर श्री पंचायती अखाड़े के महामंडलेश्वर की उपाधि दिलाने के नाम पर 7 लाख 50 हज़ार रुपये लेने के आरोप लगे हैं। उन पर एफआईआर भी दर्ज की गई है, जिस से आहत होकर महामंडलेश्वर मंदाकिनी ने यह कदम उठाया है।

आरोप लगने के  बाद मंदाकिनी ने अपने आश्रम में जाकर कीटनाशक पी लिया। महामंडलेश्वर मंदाकिनी ने तीन लोगों पर मानसिक प्रताड़ना और साजिश रचने के आरोप लगाए हैं। उज्जैन जिले के निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर मंदाकनी पर महंत सुरेश्वरानंद पुरी महाराज ने 7 लाख 50 हज़ार रुपये की धोखधड़ी के आरोप लगाते हुए सोमवार देर रात चिमनगंज थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी।

क्या-क्या लगे हैं आरोप

आरोप लगा है कि महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी उर्फ ममता जोशी ने उन्हें श्रीपंचायती निरंजनी अखाड़े में महामंडलेश्वर की उपाधि दिलवाने का लालच दे कर उनके साथ ठगी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया। इसके बाद मंदाकनी अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज से मिलने गई थी, लेकिन पूजा में होने के कारण वह नहीं मिले। इसके बाद महामंडलेश्वर मंदाकिनी ने कीटनाशक पी लिय। फ़िलहाल वो उज्जैन के जिला अस्पताल में भर्ती हैं।

Advertisement

महामंडलेश्वर मंदाकिनी से पैसे वापस मांगे

आरोप है कि महंत सुरेश्वरानंद ने उपाधि ना मिलने पर महामंडलेश्वर मंदाकनी से अपने रुपए वापस मांगे तो महामंडलेश्वर मंदाकिनी ने रुपए देने से इंकार कर दिया। महंत सुरेश्वरनंद ने देर रात को 7 लाख 50 हजार रुपए की धोखधड़ी की चिमनगंज थाने पर एफआईआर दर्ज करा‌ दी।  आरोप से आहत होकर सुबह करीब 11 बजे महामंडलेश्वर मंदाकिनी ने कीटनाशक पीकर  जान देने का प्रयास किया।

Advertisement

पुलिस को महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी ने बताया की सुरेश्वरानंद ने कन्यादान और यज्ञ में दान के रूप में 7.50 लाख रुपए मुझे 14 से 19 अप्रैल के बीच हुए दिए थे।  यह राशि यज्ञ और 51 बेटियों के कन्यादान में खर्च की गई। इसके बाद सुरेश्वरानंद मुझ पर महामंडलेश्वर की उपाधि दिलाने के नाम पर दबाव बनाने लगा। तब मैंने उन्हें मना कर दिया कि इस प्रकार कि कोई उपाधि नहीं मिलती है। इसके बाद वह मुझे ब्लैकमेल कर धमकाने लगा।

चिमनगंज थाना पुलिस के मुताबिक महंत सुरेश्वरानंद पुरी महाराज निवासी महामाया आश्रम की ओर से इस मामले में शिकायती आवेदन दिया गया था।इसमें महंत सुरेश्वरानंद पुरी महाराज ने यह आरोप लगाया कि महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी उर्फ ममता जोशी ने उन्हें प्रलोभन दिया कि वह उन्हें श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े में महामंडलेश्वर की उपाधि दिलवा देंगी जिसके बाद महंत सुरेश्वरानंद को झांसे में लेकर उनसे 7 लाख 50 हज़ार रुपए ले लिए गए। जब उपाधि नहीं मिली तो सुरेश्वरानंद ने अखाड़े के मुख्यालय में संपर्क किया तो उन्हें बताया गया कि रुपए लेकर उपाधि नहीं दी जाती है।

इसे भी पढ़ें- पत्नी को नशा देकर गैरमर्दों को परोसता था पति, देवर-ससुर ने भी किया रेप; कंपा देगी दरिंदगी की कहानी

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 8 May 2024 at 12:11 IST