Twisha Sharma की सास गिरिबाला सिंह जांच में सहयोग नहीं कर रही, हमने अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी है- भोपाल पुलिस कमिश्नर

ट्विशा शर्मा केस को लेकर भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा, हमने गिरिबाला सिंह को 3 नोटिस दिए हैं। उन्होंने सहयोग नहीं किया तो हमने अग्रिम जमानत रद्द करने के लिए हाई कोर्ट में अर्जी दी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Twisha Death Case
भोपाल पुलिस कमिश्नर ने कहा, गिरिबाला सिंह जांच में सहयोग नहीं कर रही | Image: ANI/Republic

ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच अब CBI से कराने की सिफारिश की गई है। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। वहीं, दूसरी और भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने ट्विशा की सास गिरिबाल सिंह को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि "हमने गिरिबाला सिंह को तीन नोटिस जारी किए थे। मगर वो जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं। जब उन्होंने सहयोग नहीं किया तो हमने उनकी अग्रिम जमानत रद्द कराने के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी है।"

ट्विशा शर्मा मौत मामले में पुलिस जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने स्पष्ट किया कि सीबीआई केस हैंडओवर लेने तक पुलिस अपनी जांच लगातार जारी रखेगी। कमिश्नर ने यह भी कहा है कि हम मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगे हैं। अग्रिम जमानत(गिरिबाला सिंह की) रद्द करने के लिए भी हाई कोर्ट में अर्जी लगाई है। जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी वो की जाएगी।"

गिरिबाला सिंह को 3 नोटिस दिए हैं- पुलिस कमिश्नर

राज्य सरकार द्वारा CBI जांच की सिफारिश के बाद भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा। पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "हमने गिरिबाला सिंह को 3 नोटिस दिए हैं। उन्होंने सहयोग नहीं किया तो हमने अग्रिम जमानत रद्द करने के लिए हाई कोर्ट में अर्जी दी है। मध्य प्रदेश शासन ने CBI जांच के लिए लिखा है। इसमें आगे की कार्रवाई होनी है।"

समर्थ को जल्द गिरफ्तार कर लेंगे-कमिश्नर संजय कुमार 

कमिश्नर संजय कुमार ने आगे कहा,"CCTV में दिख रहे लोगों के बयान दर्ज हुए हैं। हमने 2 दिन बाद ही FIR दर्ज कर ली थी जो त्वरित कार्रवाई है। हम अपनी जांच कर रहे हैं। हमारी तरफ से किसी तरह की कोई देरी नहीं हुई है।  हम मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगे हैं और उम्मीद हैं जल्द गिरफ्तार भी कर लेंगे।"

Advertisement

घटना के बाद से आरोपी पति फरार

हाई-प्रोफाइल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच जारी है। दूसरी ओर पति समर्थ सिंह अब तक फरार है। सास गिरिबाल सिंह से पूछताछ के लिए पुलिस बार-बार नोटिस भेज रही है, मगर जांच में पुलिस की मदद नहीं कर रही। अब ट्विशा शर्मा के वकील ने भी गिरिबाल सिंह की अग्रिम जमानत को रद्द करने की मांग की है।

गिरिबाल सिंह पर सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप

वकील अंकुर पांडे ने कहा, ट्विशा की मौत के बाद गिरिबाला सिंह ने इतने सारे प्रभावशाली लोगों को फोन किया, लेकिन पीड़ित परिवार को एक भी फोन नहीं किया। ट्विशा के परिवार ने आरोप लगाया है कि प्रभावशाली लोगों के साथ गिरिबाला के संबंधों का असर जांच की दिशा पर पड़ सकता है। गिरीबाला सिंह पर परिवार ने CCTV सबूतों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: ट्विशा की मौत के बाद सास गिरीबाला ने डॉक्टर, जज से लेकर किस-किसको किया था कॉल, वकील ने जारी की List; पुलिस ने पूछताछ के लिए भेजे नोटिस

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड