Twisha Sharma Death: मौत से पहले ब्यूटी पार्लर में 3 घंटे तक रिलैक्स करने पहुंची थी ट्विशा शर्मा, नया CCTV आया सामने, उलझी मौत की गुत्थी

Twisha Sharma Death Mystery: ट्विशा शर्मा हत्या मामले में कोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम करवाने की इजाजत दे दी है। अब इस मामले को लेकर नया वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि मौत के कुछ घंटे पहले अपने आप को रिलैक्स करने ट्विशा शर्मा ब्यूटी पार्लर पहुंची थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Twisha Sharma Death Mystery: ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में हर दिन एक नया मोड़ देखने को मिल रहा है। यह मामला अब CBI जांच की जांच तक पहुंच गया है। वहीं, इस मामले में दोबारा पोस्टमार्टम को लेकर कोर्ट ने भी कहा कि  'अगर दूसरा पोस्टमार्टम करवाया जाता है, तो यह सभी के लिए अच्छा होगा। कोर्ट ने इस मामले में AIIMS के डायरेक्टर को निर्देश भी दिया है। 

ट्विशा शर्मा मौत मामले में अब एक और नया मोड़ आ गया है। दरअसल, ट्विशा मौत से पहले ब्यूटी पार्लर में 3 घंटे तक रिलैक्स करने पहुंची थी, जिसकी CCTV फोटेज आई है। बताया जा रहा है कि एक्सप्रेशन ब्यूटी पार्लर जहां सुसाइड के कुछ घंटे पहले ट्विशा ने 3 घंटे बिताए थे। CCTV का वीडियो सामने आने के बाद इस घटना ने फिर से एक नया मोड़ ले लिया है। 

मौत से पहले ब्यूटी पार्लर में 3 घंटे बिताए थे ट्विशा शर्मा

ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया  CCTV का वीडियो आने के बाद इस मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुसाइड के कुछ घंटे पहले अपने आप को रिलैक्स ट्विशा ब्यूटी पार्लर पहुंची थी। वीडियो में साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि यह वीडियो 12/05/2026 का है और समय 15:29 हो रहा है। आपको बता दें कि ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत 12 मई की देर रात भोपाल स्थित अपने ससुराल में हुई थी। बताया जा रहा है कि एक्सप्रेशन ब्यूटी पार्लर जहां सुसाइड के कुछ घंटे पहले ट्विशा ने 3 घंटे बिताए थे।

शव का दोबारा होगा पोस्टमार्टम

ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम करने की इजाजत देते हुए कोर्ट ने कहा 'अगर दूसरा पोस्टमार्टम करवाया जाता है, तो यह सभी के लिए अच्छा होगा। AIIMS के डायरेक्टर को निर्देश दिया जाता है कि वे विशेषज्ञों की एक टीम बनाएं, जो राज्य सरकार द्वारा आयोजित फ्लाइट से भोपाल आ सकें।' कोर्ट ने जांच की रिपोर्ट सीलबंद लिफ़ाफ़े में जांच एजेंसी को सौंपे जाने की बात भी कही। 

Advertisement

सरकार ने CBI जांच की सिफारिश की

ट्विशा शर्मा के परिवारों की मांग को मानते हुए एमपी सरकार ने ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI जांच की सिफारिश की है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुद कहा था कि हम परिवार के साथ खड़ें है। उन्हें न्याय दिलाने में हर सहयोग करेंगे और ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में CBI जांच की सिफारिश की है। फिलहाल, मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कई चौंकाने वाले खुलासे भी हो रहे हैं।
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड