Twisha Sharma Death Case: कोर्ट से द्विशा के परिवार को झटका, दोबारा पोस्टमार्टम की मांग ठुकराई, 8 दिन से रखे शव का कब होगा अंतिम संस्कार?

Twisha Sharma Death Case: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने एम्स दिल्ली में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने पुलिस को -80°C तापमान पर शव सुरक्षित रखने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Twisha Sharma Death Mystery
ट्विशा केस में दोबारा पोस्टमार्टम की अर्जी खारिज | Image: Republic

Twisha Sharma Death Case: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में पीड़ित परिवार को कानूनी मोर्चे पर बड़ा झटका लगा है। जिला अदालत ने मृतका का एम्स (AIIMS) दिल्ली में दोबारा पोस्टमार्टम कराने और फॉरेंसिक विश्लेषण कराने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही, पिछले 8 दिनों से रखे ट्विशा के पार्थिव शरीर को सुरक्षित रखने को लेकर कोर्ट ने एक अहम अपडेट जारी किया है।

दोबारा पोस्टमार्टम की अर्जी क्यों हुई खारिज?

परिजनों ने पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर असंतोष और सवाल उठाते हुए कोर्ट से AIIMS दिल्ली में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की गुहार लगाई थी। भोपाल की जिला अदालत ने इस मांग को सिरे से खारिज कर दिया। कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि एम्स दिल्ली में दोबारा पोस्टमॉर्टम करने और मृतक के फॉरेंसिक विश्लेषण के लिए पूर्व में दिए गए निर्देशों को इस आदेश द्वारा निरस्त किया जाता है। 

हालांकि ट्विशा शर्मा के अंतिम संस्कार को लेकर अभी तक कोई तारीख तय नहीं हुई है। परिवार ने पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए AIIMS दिल्ली में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की है और जब तक उनकी यह मांग पूरी नहीं होती, तब तक वे शव लेने से इनकार कर रहे हैं।

शव को सुरक्षित रखने के लिए चाहिए -80°C का तापमान

इस मामले में सबसे बड़ी चुनौती ट्विशा के पार्थिव शरीर को सड़ने से बचाने और सुरक्षित रखने की खड़ी हो गई है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विशा का शव पिछले 8 दिनों से AIIMS भोपाल की मोर्चरी में -4°C तापमान पर रखा हुआ है। वहीं, एम्स भोपाल के डॉक्टरों और अधिकारियों के अनुसार, शव को लंबे समय तक सुरक्षित रखने और टिश्यूज को खराब होने से बचाने के लिए -80°C के अत्यधिक कम तापमान पर रखना बेहद जरूरी है। लेकिन, चिकित्सा संस्थानों से मिली जानकारी के अनुसार, पूरे भोपाल में कहीं भी इतने कम तापमान (-80°C) पर शव को डीप फ्रीज करने की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

Advertisement

कोर्ट ने पुलिस को दिए सख्त निर्देश

शव की संवेदनशीलता को देखते हुए कोर्ट ने कटारा हिल्स थाना प्रभारी (SHO) को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस को आदेश दिया गया है कि वे मध्य प्रदेश के अन्य बड़े महानगरों (जैसे इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर) और उच्च चिकित्सा संस्थानों से तुरंत लिखित में यह पता करें कि क्या वहां -80°C तापमान पर शव सुरक्षित रखने की सुविधा है। कोर्ट ने कहा है कि जैसे ही इस सुविधा वाले संस्थान का पता चलता है, बिना किसी देरी के कोर्ट में इसकी लिखित रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए ताकि शव को वहां स्थानांतरित किया जा सके।

क्या है ट्विशा शर्मा का मामला?

ट्विशा शर्मा की भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि यह सामान्य मौत नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश या हत्या है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर चल रहे विवाद के कारण पिछले 8 दिनों से मृतका का अंतिम संस्कार नहीं हो सका है और शव मोर्चरी में ही रखा हुआ है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें:  PM मोदी ने मेलोनी को दिया Melody तो फिर सुर्खियों में आ गई टॉफी, जानिए कैसे बनती है और क्यों पसंद की जाती है ये चॉकलेट

Published By:
 Shashank Kumar
पब्लिश्ड