MP : बंधक बनाकर पुलिस टीम पर हमला, ASI सहित युवक की हत्या, मऊगंज में भारी बवाल के बाद फोर्स तैनात

MP News : मऊगंज के गड़रा गांव में आदिवासी परिवार ने युवक की पीट-पीटकर हत्या करदी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया, जिसमें ASI की मौत हो गई है।

Follow : Google News Icon  
Mauganj Police Team Attacked
ASI की पीट-पीटकर हत्या | Image: Video Grab

Mauganj Police Team Attacked: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में भारी बवाल हो गया है। पुलिस को खबर मिली थी कि शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में एक आदिवासी परिवार ने एक युवक को बंधक बनाकर इतना मारा कि उसने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद मौक पर पहुंची पुलिस टीम पर भी दबंगों ने हमला बोल दिया। जिसमें ASI की मौत हो गई है। जबकि तहसीलदार सहित कई पुलिसकर्मी घायल है।

ASI के साथ मौके पर गए पुलिसकर्मियों ने दबंगों के हमले से बचने के लिए खुदको एक कमरे में बंद कर अपनी जान बचाई है। आरोपियों ने पुलिस सहित तहसीलदार पर भी हमला किया। कई पुलिसकर्मियों को बंधक बनाने की खबर है। मौके की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने धारा 163 लागू की है। SP सहित आला अधिकारी मौके पर मौजूद है, गांव में पेट्रोलिंग कर स्थिति को नियंत्रित किया गया है।

2 महीने पहले हादसे पर विवाद

ये पूरा विवाद दो महीने पहले हुए एक सड़क हादसे को लेकर खड़ा हुआ है। सड़क हादसे में अशोक कुमार नाम के एक आदिवासी की मौत हो गई थी। आदिवासी परिवार ने इसे हादसा ना मानते हुए सनी द्विवेदी नाम के युवक पर हत्या का आरोप लगाया था। ये सड़क हादसा तेज रफ्तार बाइक के पुल से टकरा की वजह से हुआ था। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त वहां पर कोई मौजूद नहीं था। आदिवासियों ने शनिवार शाम को सनी द्विवेदी को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया और उसे इतना मारा की उसकी मौत हो गई।

होली का उठाया फायदा

अशोक कुमार की मौत के बाद गांव का मौहाल गर्म था। इसी बीच होली के त्यौहार का फायदा उठाते हुए आदिवासी परिवार के लोगों ने सनी द्विवेदी को बंधक बना लिया। उसके साथ बंद कमरे में जमकर मारपीट की गई। मामले की जानकारी लगने के बाद शाहपुर थाना प्रभारी संदीप भारतीय अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पहुंचे। स्थिति को बेकाबू देख थाना प्रभारी ने अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया। पुलिस फोर्स के साथ जब कमरा खोला गया तो सनी द्विवेदी दम तोड़ चुका था।

Advertisement

इस पूरे मामले में पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया। इसके बाद फिर से बवाल मच गया। आरोपी दबंगों ने पहले से इसकी तैयारी कर रखी थी। जैसे ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कमरे के अंदर पहुंचे वैसे ही उनपर हमला कर दिया गया। आरोपियों ने पुलिस टीम पर डंडे और पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इस हमले में ASI रामचरण गौतम की मौत हो गई है। इसके अलावा शाहपुर थाना प्रभारी संदीप भारतीय, हनुमान तहसीलदार कुंवारे लाल पनिका, ASI एएसआई बृहस्पति पटेल, SDPO रीडर अंकित शुक्ला, जवाहर सिंह यादव 25वीं बटालियन सहित कई अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। वहीं तहसीलदार की हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: 'ओवैसी देशद्रोही हैं उनके खिलाफ एक्शन हो, वह औरंगजेब का...', वीर सावरकर के पोते भड़के

 

Advertisement
Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड