अपडेटेड 22 July 2024 at 20:55 IST

स्विट्जरलैंड के लड़के का आया जर्मनी की लड़की पर दिल, फिर हिंदू रीति-रिवाज से क्यों लिए 7 फेरे?

मार्टिन और उलरिके की शादी भारतीय अंदाज में हुई। इस दौरान दुल्हे राजा शेरवानी पहनी, तो दुल्हन भी लाल रंग के लहंगे में एकदम भारीय दुल्हन लग रही थीं।

Follow : Google News Icon  
Swiss man married to German Girl
शिवपुरी की अनोखी शादी | Image: X

Viral News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी की एक अनोखी शादी इन दिनों चारों ओर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। स्विट्जरलैंड के मार्टिन का दिल जर्मनी की रहने वाली एक लड़की से प्यार हो गया। दोनों ने शिवपुरी आकर हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई।

गुरु पूर्णिमा (21 जुलाई) के अवसर पर स्विट्जरलैंड के मार्टिन और जर्मनी की उलरिके ने शिवपुरी में शादी रचाई। मार्टिन एक अध्यात्मिक गुरु से जुड़े हुए हैं। इसके चलते उन्होंने यहां भारत में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी करने का फैसला लिया।

बारात में खूब नाचे बाराती

मार्टिन और उलरिके की शादी भारतीय अंदाज में हुई। इस दौरान दुल्हे राजा शेरवानी पहनी, तो दुल्हन भी लाल रंग के लहंगे में एकदम भारीय दुल्हन लग रही थीं। मार्टिन की बारात बेहद धूमधाम से निकलीं। शिवपुरी और दूसरे क्षेत्रों से लोग शादी में मेहमान बनकर आए और बारातियों ने इस दौरान जमकर डांस भी किया। वहीं, दोनों ने एक दूसरे को वरमाला भी पहनाई। भारतीय परंपरा के अनुसार वैदिक मंत्रों के साथ विवाह संपन्न हुआ।

स्पेन में हुई थीं दोनों की मुलाकात

मार्टिन स्विटजरलैंड के ज्यूरिख का रहने वाला है, जो एक लीगल आडिट कंपनी में अफसर है। वहीं उ​लरिके जर्मनी के म्यूनिख में रहती हैं और वो एक नर्स है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों पहली बार स्पेन में एक दूसरे से मिले थे। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए और प्यार हो गया। इसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया।

Advertisement

गुरु पूर्णिमा के मौके पर रचाई शादी

स्विटजरलैंड के मार्टिन के अध्यात्मिक गुरु डॉ रघुवीर प्रसाद हैं। वह अपने गुरु के आशीर्वाद से ही शादी करना चाहते थे। मार्टिन गुरु से सोशल साइट्स के जरिए पिछले पांच सालों से जुड़े हुए थे। वह गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उनका आशीर्वाद लेने यहां आए थे। इस मौके पर उन्होंने अपनी प्रेमिका उलरिके से शादी रचा ली। दोनों की शादी में कई भारतीय समेत कुछ नामी हस्तियां भी शामिल हुईं।

यह भी पढ़ें: शर्मनाक! नौचंदी मेले में हजारों की भीड़ के सामने लड़का-लड़की ने किया खुलेआम किस, VIDEO देख भड़के लोग

Advertisement

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 22 July 2024 at 19:59 IST