MP Crime: शक और गुस्से ने ASI को बनाया पत्नी और साली का हत्यारा, चाकू से गोदकर खून से रंगे हाथ

MP Crime: ASI ने अपनी पत्नी और साली पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने बताया कि कई सालों से पति-पत्नी के बीच में विवाद चल रहा था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bhopal double murder
भोपाल डबल मर्डर का खुलासा | Image: Republic

Bhopal ASI Wife Murder: भोपाल में मध्य प्रदेश पुलिस में ASI ने उससे अलग रह रही पत्नी और साली की मंगलवार को कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने डबल मर्डर मामले में मंडला पुलिस की मदद से आरोपी ASI योगेश मरावी को किया गिरफ्तार कर लिया है। एडिशनल डीसीपी रश्मि अग्रवाल दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि पति-पत्नी के आपसी विवाद के वजह से आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था।

ASI ने इस दिल दहलाने वाली घटना को राजधानी भोपाल के ऐशबाग इलाके में अंजाम दिया था। मध्य प्रदेश पुलिस में ASI के पद पर तैनात योगेश मरावी ने अपनी पत्नी और साली पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि कई सालों से पति-पत्नी के बीच में विवाद चल रहा था। पत्नी आरोपी ASI से तलाक चाह रही थी, लेकिन वो देने का तैयार नहीं था।

पत्नी पर शक करता था ASI

इस डबल मर्डर की घटना ने पूरे ऐशबाग इलाके में सनसनी फैला दी थी। आरोपी ASI योगेश मरावी मंडला में पदस्थ है। वारदात की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को दोनों शव एक कमरे में मिले थे। मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल डीसीपी ने बताया कि आरोपी पति अपनी पत्नी के साथ मंडला में रहना चाहता था, लेकिन वो अपनी बहन के साथ भोपाल में रहती थी। आरोपी ASI अपनी पत्नी पर शक भी करता था। आरोपी पति ने गुस्से में आकर साली और पत्नी दोनों की हत्या करदी।

बचाने आई साली की भी हत्या

ASI योगेश मरावी की पत्नी विनीता भोपाल में नौकरी करती थीं। विनीता अपनी बहन के साथ ऐशबाग थाना क्षेत्र में किराए के फ्लैट में रहती थीं। ASI योगेश का अपनी पत्नी के साथ पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। सोमवार की सुबह जब मेड काम करने फ्लैट पर आई, तो विनीता ने उसके लिए फ्लैट का दरवाजा खोल दिया। जानकारी के मुताबिक मेड के साथ ही आरोपी ASI योगेश फ्लैट में दाखिल हो गया।

Advertisement

योगेश के फ्लैट में आने के बाद विनीता के साथ कहासुनी शुरू हो गई और इसी कहासुनी में आरोपी योगेश ने अपनी पत्नी विनीता पर चाकू से हमला कर दिया। विनीता की चीख सुनने के बाद योगेश की साली अपनी बहन को बचाने आई, लेकिन योगेश ने उसपर भी चाकू से हमला कर दिया। इस पूरी वारदात की जानकारी घर की मेड ने पड़ोसियों को दी, जिसके पुलिस मौके पर पहुंची।

ये भी पढ़ें: मान-मनौवल का दौर खत्म, डिप्टी CM बनेंगे? एकनाथ शिंदे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- शाम तक बताऊंगा

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड