मध्य प्रदेश के गुना में निजी विश्वविद्यालय के छात्रावास से कूदकर छात्र ने की आत्महत्या

ध्य प्रदेश के गुना में एक निजी विश्वविद्यालय के 19 वर्षीय एक छात्र ने शुक्रवार को परिसर में स्थित छात्रावास की पांचवीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Woman commits suicide in Mumbai, blames boyfriend in video recording
छात्र ने की खुदकुशी | Image: X

मध्य प्रदेश के गुना में एक निजी विश्वविद्यालय के 19 वर्षीय एक छात्र ने शुक्रवार को परिसर में स्थित छात्रावास की पांचवीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, छात्र के लैपटॉप में मिले नोट में लिखा है कि उसने किसी के दबाव में आकर बड़ी रकम ऑनलाइन हस्तांतरित कर दी थी।

Advertisement

राघौगढ़ पुलिस थाने के प्रभारी जुबैर खान ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 33 किलोमीटर दूर जेपी विश्वविद्यालय में हुई और तड़के सवा चार बजे शव मिलने के बाद इसका पता चला। खान ने बताया, ‘बीई (कम्प्यूटर साइंस) द्वितीय वर्ष के छात्र वैभव वर्मा ने छात्रावास की पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका मोबाइल फोन छात्रावास की पांचवीं मंजिल पर मिला। वह कानपुर का रहने वाला था और परिसर में ही छात्रावास में रहता था।’ उन्होंने बताया कि वर्मा के परिजनों के यहां पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड