MP: इंदौर में आग लगने से जलकर राख हुआ आलीशान घर, जिंदा जलने से 6 लोगों की मौत; रेस्क्यू जारी

इंदौर के बृजेश्वरी एनेक्सी रिहायशी इलाके में एक घर में आग लग गई। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
SIX Killed As Fire Breaks Out In A House In Indore
इंदौर में आग लगने से जलकर राख हुआ आलीशान घर | Image: ANI

मध्य प्रदेश के इंदौर से बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर के रिहायशी इलाके में स्थित एकआलीशान घर में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि घर के अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।


इंदौर के जिलाधिकारी शिवम वर्मा ने मौतों की पुष्टि करते हुए बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी चल रहा है। इमारत की दूसरी मंजिल को पूरी तरह से जांच लिया है और अब तीसरी मंजिल की जांच की जा रही है। इस घटना में छह लोगों की जान चली गई है।

जिंदा जलने से 6 लोगों की मौत

भीषण अगलगी की घटना इंदौर के बृजेश्वरी एनेक्सी रिहायशी इलाके स्थित अर्हम विला में हुआ है। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। बचाव अभियान जारी है।

 EV में आग के बाद सिलिंडरों में ब्लास्ट

पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने कहा, "आग बड़ी तेजी से फैली। शुरुआती जांच के मुताबिक घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज हो रही थी और चार्जिंग पॉइंट में धमाका हो गया और वहां से आग घर में फैल गई। घर के अंदर 10 से ज्यादा गैस टैंक भी रखे थे, जिनमें से कुछ में धमाका हो गया। घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है...3 लोगों को बचा लिया गया। घर मनोज पुगलिया का था, जो पॉलीमर का बिजनेस करते थे।"

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड