शिवराज सिंह चौहान बनें दादा, पोती के कान में सुनाया गायत्री मंत्र, खुशी से उछल पड़ीं साधना; कहा- लाड़ली लक्ष्मी आई है

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय शिवराज सिंह चौहान के घर में खुशियों की लहर दौड़ गई। उनके बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान पिता बन गए हैं, और परिवार में एक नन्हीं बेटी का आगमन हुआ है। शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस खुशी की खबर शेयर किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Shivraj Singh Chauhan became a grandfather recited the Gayatri Mantra into his granddaughter ears
शिवराज सिंह चौहान बनें दादा, पोती के कान में सुनाया गायत्री मंत्र | Image: Video Grab

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर में खुशियों की लहर दौड़ गई। शिवराज सिंह चौहान दादा बन गए हैं। उनके बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान और बहू अमानत के घर एक स्वस्थ बेटी का जन्म हुआ है।

शिवराज सिंह चौहान ने खुद इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए पोती को "लाडली लक्ष्मी" कहा है। उन्होंने लिखा-

"हमारे घर आज लाडली लक्ष्मी आई है। कार्तिकेय पिता बन गए। अमानत मां। कोकिला अब दादी जी हैं और मैं दादा। कुणाल और ऋद्धि चाचा और चाची। अनुपम जी नाना, रुचिता जी नानी और आर्यन मामा।"

इला रखा नाम

यह पोस्ट परिवार की एकजुटता और बेटियों के प्रति शिवराज सिंह चौहान के प्रेम को दर्शाता है। उन्होंने बेटी के जन्म को 'लाडली लक्ष्मी' का आगमन बताते हुए इसे देवी लक्ष्मी के रूप में स्वागत किया। उनकी पोती का नाम 'इला' रखा गया है। उन्होंने लिखा- ‘2025 में हमारे घर दो बेटियां आई, अमानत और ऋद्धि। 2026 में फिर बेटी इला का शुभ आगमन हुआ।’

कान में सुनाया गायत्री मंत्र

इस बेहद खास मौके पर पूरा चौहान परिवार एक साथ दिखा। जब डॉक्टर नन्हीं लक्ष्मी को परिवार के पास लेकर पहुंची तो सब बेहद खुश थे। पोती को देख साधना सिंह खुशी से उछल पड़ीं। शिवराज जी और कार्तिकेय ने बच्ची के कान में गायत्री मंत्र पढ़कर उसे आशीर्वाद दिया। यह परंपरा भारतीय संस्कृति में शुभ मानी जाती है, जहां जन्म के तुरंत बाद बच्चे को पवित्र मंत्र सुनाए जाते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'अमेरिका खुश तो दुनिया खुश...', Davos में Donald Trump ने यूरोप को सुनाई खरी-खोटी, ग्रीनलैंड पर फिर ठोकी दावेदारी

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड