इंदौर महिला के शव के टुकड़ों का खुला राज, रेप में नाकाम होने के बाद 60 साल के शख्स ने की थी हत्या

MP News: GRP के एक अधिकारी ने बताया कि 37 वर्षीय महिला के दोनों हाथ और दोनों पैर ऋषिकेश में एक यात्री ट्रेन में 10 जून को मिले थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Crime
महिला की हत्या कर ट्रेनों में रखे शव के टुकड़े | Image: pexels

इंदौर (मध्यप्रदेश), 23 जून (भाषा) उज्जैन में दुष्कर्म में नाकाम रहने पर एक महिला की हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े अलग-अलग यात्री ट्रेनों में रखने के आरोप में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने रविवार को 60 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

जीआरपी के एक अधिकारी ने बताया कि 37 वर्षीय महिला के दोनों हाथ और दोनों पैर ऋषिकेश में एक यात्री ट्रेन में 10 जून को मिले थे, जबकि उसके शरीर के बाकी हिस्से उत्तराखंड की इस धार्मिक नगरी से करीब 1,150 किलोमीटर दूर इंदौर में एक अन्य यात्री ट्रेन से नौ जून को बरामद किए गए थे।

परिवार ने लिखाई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

जीआरपी की इंदौर इकाई के पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने बताया कि महिला के नृशंस हत्याकांड के आरोप में कमलेश पटेल (60) को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि रतलाम जिले की रहने वाली महिला अपने पति से झगड़े के बाद छह जून को अपना घर छोड़कर चली गई थी और तलाश किए जाने पर उसका कोई पता नहीं चलने के बाद उसके परिवार ने 12 जून को बिलपांक पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

कोरी ने बताया, ‘‘पति से झगड़े के बाद महिला उज्जैन पहुंची और मथुरा जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर बैठी थी। पटेल महिला को फुसला कर अपने घर ले गया और उसे भोजन में नींद की गोली मिलाकर दे दी।’’ उन्होंने बताया कि महिला को नींद आने पर पटेल ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन महिला की नींद खुल गई और उसने शोर मचा दिया।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पटेल ने रस्सी से गला घोटकर महिला की हत्या कर दी तथा छुरे से उसकी लाश के टुकड़े करके इंदौर-नागदा यात्री ट्रेन और इंदौर-देहरादून यात्री ट्रेन में रख दिए ताकि उसकी पहचान न हो सके। उन्होंने बताया कि पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल छुरा और अन्य अहम सबूत बरामद किए हैं और विस्तृत जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: 56 मौत 200 से भी ज्यादा भर्ती, कहां है खड़गे-राहुल... हूच केस में निर्मला सीतारमण का जोरदार हमला 

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड