MP News: लुटेरी दुल्हन गिरोह का भंडाफोड़, शादी के नाम पर करती थी ठगी; 3 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक शादी के समय 2 दूल्हों को वर्षा के अलग-अलग नाम बताए गए और 3 अन्य आरोपियों ने खुद को दुल्हन के परिजन के तौर पर पेश करके वर पक्ष को चूना लगाया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
bride died
लुटेरी दुल्हन गिरोह का भंडाफोड़ (सांकेतिक फोटो) | Image: SHUTTERSTOCK

मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस ने शादी के नाम पर दूल्हों से धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मंगलवार को तीन महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वर्षा (27), रेखा शर्मा (40), सुनीता उर्फ बसंती (45) और विजय कटारिया (55) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इंदौर में रहने वाले आरोपियों ने महाराष्ट्र और राजस्थान के दो लोगों से वर्षा की शादी कराई और बाद में दुल्हन अपने पति से जेवरात और धनराशि लेकर गायब हो गई।

शादी के नाम पर ठगी

दंडोतिया के मुताबिक शादी के समय दोनों दूल्हों को वर्षा के अलग-अलग नाम बताए गए और तीन अन्य आरोपियों ने खुद को दुल्हन के परिजन के तौर पर पेश करके वर पक्ष को चूना लगाया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी है और इसमें शादी के नाम पर ठगी के अन्य मामलों के खुलासे की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: सुशील शिंदे के बयान पर बवाल, अनुराग ठाकुर बोले- तब आतंकवाद का बोलबाला था, 45 हजार जानें जा चुकीं थी

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड