Ujjain में सरे बाजार रेप, भिक्षुक महिला को शराब पिलाकर बीच सड़क महापाप, कांग्रेस ने जारी किया Video

उज्जैन से इंसानियत को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। यहां सड़क किनारे सुनसान इलाके में युवक का महिला के साथ दुष्कर्म करते हुए वीडियो वायरल हुआ है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Ujjain Rape Case:  मध्य प्रदेश की धर्मनगरी उज्जैन से इंसानियत को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। यहां सड़क किनारे सुनसान इलाके में युवक का महिला के साथ दुष्कर्म करते हुए वीडियो वायरल हुआ है।

वायरल वीडियो में आरोपी शराब की दुकान के पास खुले आम सड़क के किनारे महिला के साथ दुष्कर्म करता हुआ दिखाई दे रहा है। राह चलते लोग उसे देख रहे हैं लेकिन आरोपी इतना बैखोफ है कि उसे किसी का डर भी नहीं है। राह चलते किसी शख्स ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

सरेराह महिला से दुष्कर्म का वीडियो वायरल

सरेराह महिला से दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने पर उज्जैन पुलिस तुरंत हरकत में आई और पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को आधा घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तरह केस दर्ज किया गया है।

Advertisement

शादी की झांसा देकर महिला से दुष्कर्म- पुलिस

घटना पर एसएसपी ओम प्रकाश मिश्रा ने कहा वायरल वीडियो की जांच की महिला के बयान दर्ज किए गए हैं और आरोपी को तत्काल जेल भिजवाया गया है। वीडियो 04 सितंबर का है। आरोपी ने महिला को शादी का झांसा दिया और शराब पिलाई फिर कुकृत्य किया और भाग गया था।

Advertisement

कांग्रेस ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

उज्जैन में महिला के साथ दुष्कर्म के वीडियो को मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “शर्मसार हुई धर्मनगरी उज्जैन। वैहशी दरिंदे ने किया भिक्षुक महिला के साथ खुलेआम कुकर्म, प्रदेश की कानून व्यवस्था हुई तार-तार।” 

इसे भी पढ़ें: गर्ल्स कॉलेज में अश्लील वीडियो कांड! ब्लैकमेलर ने छात्राओं ऐंठी रकम...

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड