अपडेटेड 3 March 2026 at 14:36 IST

Raja Raghuvanshi Murder: जिस लाल साड़ी में सोनम ने लिए थे फेरे, उसे होलिका दहन में राजा रघुवंशी के परिवार ने जला दिया, जानिए मां ने क्या कहा?

मध्य प्रदेश के इंदौर में चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड ने एक बार फिर सुर्खियों में है। होलिका दहन के मौके पर राजा के परिवार ने एक भावुक और साहसिक फैसला लिया।

Follow : Google News Icon  
raja raghuvanshi murder case sonam raghuvanshi saree burn in holika dahan
जिस लाल साड़ी में सोनम ने लिए थे 7 फेरे, होलिका दहन में राजा रघुवंशी के परिवार ने जला दिया, जानिए मां ने क्या कहा? | Image: Instagram

मध्य प्रदेश के इंदौर में चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड ने एक बार फिर सुर्खियों में है। होलिका दहन के मौके पर राजा के परिवार ने एक भावुक और साहसिक फैसला लिया। उन्होंने सोनम रघुवंशी द्वारा शादी के फेरों के समय पहनी गई लाल साड़ी को होलिका की चिता में समर्पित कर दिया। परिवार का स्पष्ट कहना है कि यह कदम उनके बेटे के साथ हुए विश्वासघात, धोखे और असहनीय दर्द की यादों को हमेशा के लिए भस्म करने का प्रतीक है।

राजा की मां उमा रघुवंशी ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में बताया, "होलिका दहन का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। सोनम जेल की सलाखों के पीछे है और कानून अपना काम करेगा, लेकिन उसके साथ जुड़ी काली यादों को हम आज ही समाप्त कर देंगे।" उन्होंने भावुक स्वर में कहा कि जिस साड़ी को सोनम ने राजा के साथ सात फेरे लेते हुए पहना था, उसी को होलिका की अग्नि में भस्म कर दिया गया। "यह हमारा प्रयास है कि उस धोखे की आग को हम ही बुझा दें, ताकि जीवन में नई शुरुआत हो सके।"

पिछली होली में सोनम ने लगाया था राजा रघुवंशी को रंग

इस दौरान उमा रघुवंशी पुरानी होली के वीडियो देखकर फूट-फूटकर रो पड़ीं। उन्होंने सुनाया कि पिछले साल होली पर सोनम ने खुद राजा को रंग लगाने बुलाया था। दोनों पति-पत्नी ने गुलाल उड़ाते हुए परिवार संग उत्सव मनाया था। "कौन जानता था कि वह राजा की अंतिम होली साबित होगी? आज वे यादें हमें चैन नहीं लेने दे रही हैं।

Advertisement

उमा ने आगे कहा, "होली अब हमारे लिए पहले की तरह नहीं रही लेकिन हमें पूर्ण विश्वास है कि राजा को न्याय मिलेगा।" होलिका दहन के दिन परिवार ने राजा की आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थना की। उन्होंने अपील की कि इस मामले में दोषियों को सजा दिलाने के लिए साथ दें।

क्या था पूरा मामला?

Advertisement

यह सनसनीखेज हत्याकांड मई 2025 का है। आरोप है कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा और उसके साथियों के साथ मिलकर पति राजा की हत्या की साजिश रची। उसने राजा को हनीमून के बहाने धोखे से शिलॉन्ग ले जाकर मारा डाला। सोनम और राज कुशवाहा फिलहाल जेल में बंद हैं। हाल ही में कोर्ट ने दो आरोपियों को बरी कर दिया, जबकि अन्य की इंदौर से शिलॉन्ग अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी हो रही है। इस घटना ने इंदौरवासियों को स्तब्ध कर दिया था।

इसे भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल को लेकर इस पाकिस्‍तानी क्रिकेटर ने की भविष्‍यवाणी, पहले भी करा चुका है बेइज्जती, जानिए कौन?
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 3 March 2026 at 14:36 IST