'राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन...', कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका

MP Congress: इंदौर कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश महासचिव राकेश सिंह यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया। यादव ने राहुल गांधी को ‘धृतराष्ट्र’ बताया, जिन्होंने कई ‘दुर्योधन’ पैदा कर दिए। उन्होंने जीतू पटवारी पर लेन-देन और सौदेबाजी का आरोप लगाया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rahul Gandhi is a Dhritarashtra who spawned many Duryodhans said Congress leader Rakesh Yadav as he resigned
कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | Image: Republic

MP News: मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी में आंतरिक कलह अब खुलकर सामने आ रही है। इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी ने अपने ही पूर्व प्रदेश महासचिव और प्रवक्ता राकेश सिंह यादव को प्राथमिक सदस्यता समाप्त कर पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जिसके बाद राकेश सिंह ने राहुल गांधी और जीतू पटवारी पर जमकर भड़ास निकाली।

इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चिंटू चौकसे द्वारा जारी पत्र में राकेश यादव पर कांग्रेस पार्टी और उसके पदाधिकारियों के खिलाफ बार-बार झूठी खबरें प्रकाशित कराने, सोशल मीडिया पर नकारात्मक प्रचार करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने का आरोप लगाया गया है।

पार्टी की तरफ से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि राकेश यादव को कई बार समझाने के बावजूद उनकी गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आया, जिससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंच रहा है।

कौन हैं राकेश सिंह यादव?

राकेश सिंह यादव कांग्रेस के लंबे समय से सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। वे पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इंदौर निवासी यादव हाल ही में पार्टी की आंतरिक नीतियों और नेतृत्व पर खुलकर सवाल उठाते नजर आ रहे थे।

Advertisement

राकेश सिंह यादव के तीखे हमले

निष्कासन से ठीक पहले राकेश सिंह यादव ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर सीधे सवाल उठाए। उन्होंने राहुल गांधी को धृतराष्ट्र बताया और जीतू पटवारी पर लेन-देन के आरोप लगाते हुए प्रदेश अध्यक्ष बनने का जिक्र। राहुल गांधी को लेकर उन्होंने कहा-

“राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं जिन्होंने अनेक दुर्योधन पैदा कर दिए हैं।”

हरीश चौधरी डिफेंडर लेकर गए

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी लेन-देन करके पद पर पहुंचे हैं। राकेश यादव ने यह भी दावा किया कि हरिश चौधरी जीतू पटवारी से डिफेंडर लेकर गए हैं, जबकि अक्षय कांति बम और मीनाक्षी नटराजन के पीछे भी जीतू पटवारी का हाथ है। उन्होंने 500 करोड़ रुपये के कथित घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कोई ठोस सबूत नहीं था, इसलिए मीडिया में बयान देने पर रोक लगा दी गई।

Advertisement

कांग्रेस में क्या चल रहा है?

राहुल गांधी बार-बार संगठन की मजबूती और लोकतंत्र बचाओ की बात करते हैं, लेकिन उनके ही घर में इतने “दुर्योधन” पैदा हो गए हैं कि पुराने और अनुभवी नेता भी खुलकर विद्रोह कर रहे हैं। पार्टी नेता सवाल उठा रहे हैं कि धृतराष्ट्र की तरह आंखें बंद करके बैठे रहने से क्या पार्टी मजबूत हो रही है? या फिर परिवारवाद और सौदेबाजी की राजनीति ने कांग्रेस को अंदर से खोखला कर दिया है?

ये भी पढ़ें: 'राम भक्तों की भावना को आघात पहुंचा है...', चढ़ावा चोरी पर RSS की पहली प्रतिक्रिया; कहा- दोषियों को कठोर दंड मिले

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड