CCTV: मां ने 8 साल की बेटी को रेलवे ट्रैक पर धकेला, बच्ची की हालत गंभीर; कैमरे में कैद हुई ममता को शर्मसार कर देने वाली घटना

नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर एक मां ने अपनी 8 साल की बेटी युविका को रेलवे ट्रैक पर मरने के लिए छोड़ दिया। ये पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। पुलिस ने मां पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया, जानें क्या है पूरा मामला।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Narmadapuram Train Incident: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर बीती रात एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक महिला ने अपनी 8 साल की मासूम बेटी को चलती ट्रेन के सामने रेलवे ट्रैक पर नीचे उतार दिया और वहीं  छोड़कर भाग गई। इस हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पीड़ित बच्ची की पहचान युविका राजपूत के रूप में हुई है। घटना प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर तब हुई जब तमिलनाडु एक्सप्रेस स्टेशन से रवाना हो रही थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बच्ची को बचाया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

मां ने बच्ची को रेलवे ट्रैक पर छोड़ा, CCTV में कैद    

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला अंशु राजपूत कृषि विभाग में काम करती है। वह नर्मदापुरम के पिंक एवेन्यू, मलाखेड़ी इलाके की रहने वाली है। एक सरकारी कर्मचारी द्वारा की गई इस घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।

आरोपी मां पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज- पुलिस

जीआरपी थाना प्रभारी संजय चौकसे ने बताया कि बच्ची को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे भोपाल रेफर कर दिया गया। प्राथमिक जांच में मां की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। पुलिस ने अंशु राजपूत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया और उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब इस बात की गहन जांच कर रही है कि क्या इसके पीछे कोई पारिवारिक विवाद था या महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। घटना के बाद स्टेशन पर चीख-पुकार मच गई और बच्ची तुरंत रेलवे ट्रैक से प्लेटफॉर्म की तरफ लाया गया।

Advertisement

बच्ची को सिर, कमर और कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं। वर्तमान में वह वेंटिलेटर पर है और डॉक्टरों की निगरानी में है। परिवार और समाज इस घटना से गहरा सदमा लगा हुआ है। पुलिस ने लोगों से ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत सूचना देने की अपील की है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: IMD Warning: मौसम विभाग का तूफानी अलर्ट! 10 राज्यों में बारिश की चेतावनी

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड