MP: तांत्रिक ने 6 माह के बच्चे को आग के ऊपर उलटा लटकाया, शरीर के कई अंग झुलसे; डॉक्टर बोले- जा सकती है दोनों आंखों की रोशनी

डॉक्टर ने जब बच्चे को देखा तो उसका एक तरफ का गाल और होंठ जला हुआ था। साथ ही दोनों आंखों की हालत भी बहुत बुरी हालत में थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

सत्य विजय सिंह की रिपोर्ट 

Shivpuri Baby Burn Case: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में अंधविश्वास को लेकर एक बड़ी घटना सामने आई है। घटना में एक 6 माह के मासूम बालक को धूनी देने के नाम पर तांत्रिक ने इस कदर दागा कि बालक का गाल, होंठ और शरीर कई जगह से जल गया। इतना ही नहीं बच्चे की दोनों आंखों पर ही गहरा असर पड़ा है वहीं डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे की आंखों की रोशनी भी जा सकती है। 

गंभीर हालत में जब बालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। वहीं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ गिरीश चतुर्वेदी ने जब बच्चे को देखा तो उसका एक तरफ का गाल और होंठ जला हुआ था। साथ ही दोनों आंखों की हालत भी बहुत बुरी थी। 

तांत्रिक ने बच्चे को जलाया- बच्चे की मां

डॉक्टर ने जब माता पिता से इस संबंध में पूछा कि बच्चे की यह हालत कैसे हुई तो मां ने बड़ी मुश्किल से रोते हुए बताया कि बच्चे पर कोई मशान या भूत का साया था। इसलिए वह बच्चें को रामनगर कोलारस में एक तांत्रिक के यहां पर ले गए थे। मां ने बताया कि बच्चे पर भूत का साया उतरवाने के लिए तांत्रिक ने धुनी देने के नाम पर बच्चें को दागकर ये हालत कर दी। इसके बाद डॉक्टर ने बच्चे की आंखो का परीक्षण किया तो पाया कि दोनों आंखो का कार्निया जलकर सफेद हो चुका है। 

बच्चे की दोनों आंखों की जा सकती है रोशनी- डॉ. 

वहीं, डॉक्टर का कहना है कि बच्चे की दोनों आंखों की रोशनी जा सकती है। इसके बाद डॉक्टर चतुर्वेदी ने मानवीय संवेदनाओं को झकझोरते हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट की जिसमें उन्होंने ऐसी घटनाओं में संबंधित पर सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। 

बच्चे के दोनों पैर पकड़ कर आग के ऊपर लटका दिया- पुलिस

इसके अलावा पुलिस का कहना है कि, जिस महिला का बच्चा है, वह दीघोदी थाना तेंदुआ की रहने वाली है, अपने 6 महीने के बच्चे मयंक धाकड़ को उल्टी दस्त होने से झाड फूंक कराने गांव के ही रघुवीर धाकड़ के पास लाई थी। रघुवीर धाकड के द्वारा बच्चे का झाड फूंक करते समय उसे धूनी देने के नाम से नीचे आग जलाकर बच्चे के दोनों पैर पकड़कर उसे उल्टा कर आग के ऊपर टांग दिया था, आग ज्यादा होने से बच्चे का चेहरा झुलस कर घाव हो गया और दोनों आंखो में अत्यधिक धुंआ चला गया जिससे आंखो में क्षति पहुंची है। घटना के बाद राजवती अपने बच्चे को जिला अस्पताल शिवपुरी लेकर गई है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में तांत्रिक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 71/25 धारा 118(1) बीएनएस धारा 75 JJ ACT का कायम कर विवेचना में लिया गया।

Advertisement

यह भी पढ़ें : महाकुंभ में क्या चमत्कार? विदेशी पक्षियों ने डाल रखा डेरा, वैज्ञानिक...

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड