अपडेटेड 22 August 2025 at 21:53 IST

VIDEO: 9 फीट लंबा अजगर दिखने से हड़कंप, MP के सीहोर में वन विभाग ने किया रेस्क्यू... देखने के लिए उमड़ी भीड़

सीहोर के हीरापुर पारुआ क्षेत्र में अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने अजगर का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

Follow : Google News Icon  

MP Python Rescue: मध्य प्रदेश में सीहोर के हीरापुर पारुआ क्षेत्र में एक अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। ये अजगर लगभग 8 से 9 फीट लंबाई का बताया जा रहा है। अजगर की जानकारी लगते ही लोगों में हड़कंप का माहौल था। सूचना मिलने पर अहमदपुर वन विभाग के फील्ड स्टाफ का एक समूह मौके पर पहुंच गया।

वन विभाग की अहमदपुर की टीम और ग्रामीणों ने अजगर का मुश्किल से रेस्क्यू किया। अजगर का रेस्क्यू कर वन विभाग ने उसे जंगल में छोड़ा। मिली जानकारी के मुताबिक, बारिश के सीजन में अजगर निकलने की यह सीहोर जिले में दूसरी घटना है। इससे पहले बुधनी क्षेत्र में भी एक अजगर खेत में देखा गया था।

ग्रामीणों ने दी सूचना, तुरंत हुई कार्रवाई

आज जब ग्राम में अजगर दिखा तो लोगों में डर के साथ उसे देखने की उत्सुकता भी देखी जा रही थी। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए थे और अजगर को देख रहे थे। इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग टीम को दी और वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर अजगर का रेस्क्यू कर लिया।

अजगर के साथ सेल्फी (Viral Snake Video)

कुछ दिनों पहले अजगर का एक चौंका देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें एक युवक अजगर के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में खुद को गंभीर खतरे में डाल बैठता है। इस खतरनाक पल को कैमरे में कैद कर इसे इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया गया। वीडियो के साथ एक महत्वपूर्ण संदेश भी दिया गया, जंगली जानवर हमारे मनोरंजन के लिए नहीं होते। यह घटना उस वक्त की है जब एक विशाल अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जा रहा था। आसपास भारी भीड़ जमा थी और हर कोई उस अजगर को नजदीक से देखने और वीडियो बनाने में जुटा था, तभी एक युवक थोड़ी बहादुरी दिखाने की कोशिश करता है और अजगर के बेहद करीब जाकर सेल्फी लेने लगता है।

Advertisement

जैसे ही युवक पोज देने की कोशिश करता है, अजगर अचानक उसकी तरफ पलटता है और सीधे कंधे पर झपट पड़ता है। शुक्र है कि वहां मौजूद रेस्क्यू वर्कर ने तुरंत सिचुएशन को संभाल लिया और अजगर को अलग कर दिया, नहीं तो हादसा गंभीर हो सकता था। 

यह भी पढ़ें: इस रत्न को धारण करते ही दिखेगा असर, पैसों को चुंबक की तरह खींच लाता है

Advertisement

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 22 August 2025 at 21:51 IST