MP: नवरात्र की शुरुआत से ठीक पहले सागर में माता के मंदिर के बाहर धमाका, तीन लोग घायल; एक की हालत गंभीर

नवरात्र की शुरुआत से ठीक पहले सागर जिले के सुरखी थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध बूढ़ी रानगिर माता मंदिर परिसर के निकट अचानक हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।

Follow : Google News Icon  
Explosion in Sagar Rangir Mata Temple
सागर में माता के मंदिर के बाहर धमाका | Image: X/Instagram

मध्य प्रदेश के सागर जिले में उस समय हड़कंप मच गई,जब प्रसिद्ध बूढ़ी रानगिर माता मंदिर परिसर के निकट अचानक तेज धमाका हुआ। यह धमाका मंदिर से महज 50 मीटर दूरी पर हो रहा। घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें 11 साल की एक बच्ची की हालत गंभीर बताई  जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और FSL घटना की जांच कर रही है।

नवरात्र की शुरुआत से ठीक पहले बुधवार देर शाम सागर जिले के सुरखी थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध बूढ़ी रानगिर माता मंदिर परिसर के निकट अचानक हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। यह धमाका मंदिर से महज 50 मीटर दूर एक प्रसाद की दुकान में हुआ, जिसमें 11 साल की एक मासूम समेत 3 लोग बुरी तरह झुलस गई। बच्ची हालत गंभीर बताई जा रही है और प्राथमिक उपचार के बाद उसे तत्काल भोपाल रेफर कर दिया गया है।

रनगिर माता मंदिर के बाहर धमाका

रनगिर माता मंदिर के बाहर हुए धमाके पर सागर एएसपी लोकेश कुमार सिन्हा ने कहा, "इस घटना में स्पीकर या मोबाइल डिवाइस को कनेक्ट करते समय धमाका हुआ, जिससे तीन लोग घायल हो गए। घायलों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं, और FSL ने मौके की जांच की है। इकट्ठा किए गए सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह घटना एक मंदिर के पास छोटे-छोटे अस्थायी घरों वाले इलाके में हुई और सभी वजहों का पता लगाने के लिए इसकी पूरी जांच की जा रही है।

कैसे हुआ दुकान के अंदर विस्फोट

हादसे में दुकान संचालक 60 वर्षीय राधेश्याम रैकवार, उनकी पत्नी 55 वर्षीय अशोक रानी और उनकी नातिन गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी को सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से बच्ची को बेहतर इलाज के लिए भोपाल भेजा गया। दुकानदार राधेश्याम रैकवार ने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी दुकान पर साउंड बॉक्स जैसा दिखने वाला एक संदिग्ध डिब्बा छोड़कर चला गया था। जब काफी देर तक कोई उसे लेने नहीं आया, तो उन्होंने उसे दुकान के एक कोने में रख दिया। इसी बीच उनकी नातिन ने उस डिब्बे को चालू करने की कोशिश की, जिससे जोरदार धमाका हो गया।

Advertisement

विस्फोट इतना तेज था कि इसकी आवाज आसपास के 2 से 3 किलोमीटर तक के इलाकों में गूंज गई। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग दौड़कर इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल राहत कार्य शुरू किया। बम निरोधक दस्ता (बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड) और एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से सैंपल एकत्र कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: IMD Warning: मौसम विभाग का तूफानी अलर्ट! 10 राज्यों में बारिश की चेतावनी
 

Advertisement
Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड