MP: देवास के 54 गांवों का बदला गया नाम, CM ने मंच पर स्वीकार किया प्रस्ताव, अब अलीपुर को रामपुर, मिर्जापुर को मीरापुर कहिए

MP News: मध्य प्रदेश में गांवों के नाम बदलने का सिलसिला जारी है। इस बार मोहन यादव सरकार ने देवास जिले के 54 गांवों के नाम बदलने का ऐलान किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Chief Minister Mohan Yadav
Chief Minister Mohan Yadav | Image: @DrMohanYadav51

MP News: मध्य प्रदेश में गांवों के नाम बदलने का सिलसिला जारी है। इस बार मोहन यादव सरकार ने देवास जिले के 54 गांवों के नाम बदलने का ऐलान किया है। यह कदम स्थानीय जनता की भावना को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

देवास जिले के पीपलरांवा गांव में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव को भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सैंधव ने गांवों के नाम बदलने की सूची दी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह बदलाव जनता की मांग है। मुख्यमंत्री ने मंच से ही जिलाध्यक्ष का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया और नाम बदलने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को नाम बदलने के लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। अब प्रशासनिक स्तर पर इन गांवों के नाम बदलने की प्रक्रिया की जाएगी।

पहले भी हो चुका है नाम परिवर्तन

मध्य प्रदेश में यह पहली बार नहीं है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंच से गांवों के नाम बदलने का ऐलान किया है। इससे पहले जनवरी में मुख्यमंत्री ने शाजापुर जिले के दौरे के दौरान 11 गांवों के नाम बदलने का ऐलान किया था। उज्जैन दौरे के दौरान भी मुख्यमंत्री ने तीन गांवों - मौलाना, गजनी खेड़ी और जहांगीरपुर के नाम बदलने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि मौलाना गांव का नाम लिखते समय पेन रुक जाता है, इसलिए इसे बदलकर विक्रम नगर कर दिया गया है।

Advertisement

गांव के नामों में बदलाव

देवास जिले के 54 गांवों में जिन नामों में बदलाव किया जाएगा, उनमें मुरादपुर, हैदरपुर, शमशाबाद, और इस्लाम नगर शामिल हैं। जिलाध्यक्ष ने इन गांवों के नए प्रस्तावित नाम भी दिए हैं, जैसे मुरादपुर को मुरलीपुर, हैदरपुर को हीरापुर, शमशाबाद को श्यामपुर, इस्माइल खेड़ी को ईश्वरपुर, अलीपुर को रामपुर, नबीपुर को नयापुरा और मिर्ज़ापुर को मीरापुर करने का सुझाव दिया है।

Advertisement

देखिए पूरी लिस्ट

भाजपा का समर्थन

भाजपा जिलाध्यक्ष ने इस निर्णय को गुलामी के प्रतीकों को समाप्त करने और भारतीय संस्कृति को पुनः स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। इस प्रकार, मुख्यमंत्री द्वारा गांवों के नाम बदलने का यह कदम प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को नया आकार देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

इसे भी पढ़ें: सबलगढ़ मुस्लिम समाज की सराहनीय पहल, शादियों में नहीं बजेगा डीजे और बैंड

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड