MP: मुरैना में बड़ा हादसा, मंदिर की छत गिरने से 3 बच्चियों की मौत; प्रसाद लेने पहुंचे कई लोग घायल

मुरैना जिले के अहरौली गांव में एक मंदिर की छत गिर जाने से तीन बच्चियों की मौत हो गई। जबकि प्रसाद लेने पहुंचे कई लोग हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
roof of a temple collapsed morena
मंदिर की छत्त गिरने से 3 बच्चियों की मौत | Image: Republic

मध्य प्रदेश के मुरैना में बड़ा हादसा हो गया है। एक मंदिर की छत गिर जाने से तीन बच्चियों की मौत हो गई। जबकि प्रसाद लेने पहुंचे कई लोग हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैलारस थाना इलाके की घटना बताई जा रही है।

मुरैना जिले के अहरौली गांव में चामड़ माता मंदिर में सोमवार, 9 फरवरी को बड़ा हादसा हो गया। अचानक मंदिर के छत ढह जाने से 3 बच्चियों की दबकर मौत हो गई। मंदिर की पटिया टूटने से तीन बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मंदिर के ऊपर निर्माण कार्य चल रहा था, उसी समय ये घटना हो गया। हादसे में कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। 

मंदिर की छत गिरने से 3 बच्चियों की मौत

हादसे में जिन बच्चियों की मौत हुई है वो अहरौली गांव की ही रहने वाली थी। मुंगावली से गौड़ समाज के लोग मंदिर में प्रसाद चढ़ाने आए थे। प्रसाद लेने गांव की महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे थे। इधर मंदिर में निर्माण कार्य चल रहा था। जब महिलाएं, बच्चों की भारी भीड़ थी, तभी मंदिर के ऊपर हो रहे निर्माण के दौरान छत गिर गई।

हादसे में कई लोग घायल

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरा मच गई। ग्रामीणों की मदद से मलबे के अंदर दबे लोगों को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। फौरन  सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। मगर तीन बच्चियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। 4 महिला और कुछ बच्चे गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Advertisement

कैसे हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार सतीश गौड़ अपनी पत्नी गुड्डी और बेटी मानसी के साथ अपने पैतृक गांव अहरौली में चावल माता मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने आया था इसी दौरान मंदिर में जाकर प्रसाद चढ़ाया वही पास में खेल रही मासूम बच्चियों प्रसाद लेने मंदिर में अंदर गई तो अचानक मंदिर की छत भर भर कर गिर पड़ी जिसके मालवी में कुल 10 व्यक्ति दवे थे दिन में आठ मासूम बच्चियों और दंपति थे वही ग्रामीणों ने दौड़कर मालवा हटाया तो उसमें तीन मासूम बच्चियों को मृत पाया और अन्य घायलों को उपचार के लिए भेजा गया।

जांच में जुटी पुलिस

हादसे में जान गंवाने वाली बच्चियां वैष्णवी सिकरवार (11), करिश्मा गोस्वामी (9) और छाया गोस्वामी (7) अपने परिवारों की उम्मीद थीं, जिनकी असमय मौत से गांव शोक में डूब गया है। कैलारस थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों का पोस्टमार्टम कराया। अहरौली गांव स्थित मंदिर परिसर में निर्माण कार्य चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के दौरान लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की वजह से यह हादसा हुआ है। प्रशासन ने जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आश्वासन दिया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: शरद पवार की अचानक बिगड़ी तबीयत, पुणे के अस्पताल में भर्ती
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड