MP: टैंकर से जा भिड़ी कर्नाटक के श्रद्धालुओं की मिनी बस और स्पोर्ट बाइक, 6 की मौत

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में शुक्रवार तड़के कर्नाटक के श्रद्धालुओं की मिनी बस और स्पोर्ट बाइक की टैंकर से भीषण भिड़ंत में तीन महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
road accident
road accident | Image: Republic

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में शुक्रवार तड़के कर्नाटक के श्रद्धालुओं की मिनी बस और स्पोर्ट बाइक की टैंकर से भीषण भिड़ंत में तीन महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) उमाकांत चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह हादसा आगरा को मुंबई से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ, जब श्रद्धालुओं की मिनी बस और एक स्पोर्ट बाइक मानपुर थाना क्षेत्र में भेरू घाट उतरते समय बेकाबू हुई और ये दोनों वाहन आगे चल रहे टैंकर से जा भिड़े।

डीएसपी ने बताया कि हादसे में मिनी बस में सवार दो महिला श्रद्धालुओं और स्पोर्ट बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चौधरी ने बताया कि हादसे में घायल 17 लोगों को इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) में भर्ती कराया गया जिनमें से एक महिला तथा एक पुरुष की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया, ‘‘शुरुआती तौर पर पता चला है कि यह हादसा भेरू घाट के ढलान वाले इलाके में मिनी बस चालक द्वारा स्पोर्ट बाइक को बचाने के चक्कर में हुआ।’’

Advertisement

चौधरी ने बताया कि मिनी बस में सवार कर्नाटक निवासी श्रद्धालु मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के बाद अपने घर लौट रहे थे। अतिरिक्त जिलाधिकारी (एडीएम) रोशन राय ने एमवाईएच पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना। उन्होंने बताया कि इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। एडीएम ने बताया, ‘‘हमें पता चला कि हादसे में घायल श्रद्धालु आर्थिक तौर पर कमजोर तबके से ताल्लुक रखते हैं। इन लोगों को प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद मुहैया कराई जा रही है।’’

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड