जबलपुर में चोरी करने पर दी तालिबानी सजा, होटल में रस्सी और बेल्ट से की ऐसी पिटाई, हैवानियत की सारी हदें पार; VIDEO VIRAL होने पर FIR
जबलपुर के वेलवेट होटल में युवक के अपहरण और बेल्ट से बेरहमी से मारपीट का एक मामला सामने आया है, इसका एक वीडियो भी सामने आया है। क्रूर मारपीट के पीछे क्या कहानी है पढ़ें
- भारत
- 2 min read

Jabalpur hotel assault: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, लार्डगंज के विजयनगर जीरो डिग्री इलाके के वेलवेट होटल में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की घटना सामने आई, जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक को बेल्ट से लगातार वार किए जा रहे हैं। युवक हाथ जोड़कर रक्षा की गुहार लगा रहा है, लेकिन आरोपी नहीं रुक रहे। पुलिस के मुताबिर ये घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक अभिषेक ठाकुर स्पा संचालक है। आरोपी साहिल चौधरी वेलवेट होटल का संचालक है। दोनों के बीच करीब 70-80 हजार रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद था। आरोप है कि साहिल चौधरी ने अभिषेक को होटल बुलाया, फिर उसके साथियों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया, फिर बेल्ट और रस्सी से बुरी तरह पीटा।
आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
लार्डगंज थाना पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी नवल आर्य को जांच सौंपी गई है। पुलिस वीडियो की सत्यता जांच रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसी घटनाएं समाज में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। लेन-देन का विवाद अगर इतनी बर्बरता पर उतर आए तो आम नागरिकों में भय बढ़ना स्वाभाविक है। जबलपुर जैसे शहर में होटल जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाने की जरूरत है। पुलिस को जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि ऐसे अपराध रुक सकें। कई लोग सोशल मीडिया पर न्याय की मांग कर रहे हैं।
स्पा संचालक है युवक
अन्य मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिटने वाला युवक एक स्पा संचालक है, यह पूरा मामला किसी सेक्स रैकेट और पैसों के लेनदेन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। पुलिस अब वीडियो की सत्यता और घटना के कारणों की गहराई से जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।