MP: जबलपुर में बड़ा हादसा, NH-45 पर भरभराकर गिरा रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा; मची अफरा-तफरी

मध्य प्रदेश के जबलपुर और राजधानी भोपाल को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर रेलवे ओवरब्रिज का बड़ा हिस्सा गिर गया। यह फोर-लेन ओवरब्रिज महज पांच साल पहले बनकर तैयार हुआ था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Bridge Collapse Jabalpur
जबलपुर में बड़ा हादसा, NH-45 पर भरभराकर गिरा रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा | Image: ANI

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा हो गया। जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे-45 पर रेलवे ओवरबिज्र का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया।घटना के बाद मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है और दोनों ओर लंबा जाम लग गया। जबलपुर मुख्यालय से मात्र 30-40 किलोमीटर दूर शहपुरा क्षेत्र में रेलवे लाइन के ऊपर बने इस पुल के महज पांच ही साल हुए थे और ये धराशयी हो गया।

मध्य प्रदेश के जबलपुर और राजधानी भोपाल को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर रविवार शाम को रेलवे ओवरब्रिज का बड़ा हिस्सा गिर गया। यह फोर-लेन ओवरब्रिज महज पांच साल पहले बनकर तैयार हुआ था और इसकी लागत लगभग 391 करोड़ रुपये बताई जा रही है। गनीमत रही कि हादसे के समय उस हिस्से पर कोई वाहन नहीं था, जिससे किसी बड़े जानमाल के नुकसान से बचा गया।

हादसे के बाद कई रूट डायवर्ट  

शाहपुरा पुलिस स्टेशन इंचार्ज प्रवीण कुमार ने बताया, "एनएच-45 पर रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा अचानक से गिरा गया। हादसे के बाद लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिसके बाद वाहनों को डायवर्ट किया गया है। विभिन्न जगहों से भारी वाहनों को भी डायवर्ट किया जा रहा है। अभी यातायात में कोई बाधा नहीं है। हादसे में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। "

तीन महीने के अंदर दूसरी बार गिरा ओवरब्रिज

मिली जानकारी के अनुसार, ब्रिज का यह हिस्सा दूसरी बार क्षतिग्रस्त हुआ है। इससे पहले पिछले साल दिसंबर 2025 में भी इसी ब्रिज का एक हिस्सा गिर चुका था, जिसके बाद एक लेन से यातायात चल रहा था और मरम्मत कार्य जारी था। इस घटना के बाद निर्माण की गुणवत्ता, ठेकेदारों की जवाबदेही और सरकारी विभागों की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने नागरिकों ने खराब निर्माण सामग्री और निरीक्षण में लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: किश्तवाड़ में जैश आतंकियों के खिलाफ सेना का बड़ा ऑपरेशन, 3 आतंकी ढेर

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड