अपडेटेड 18 August 2024 at 19:53 IST
पेड़ पर जंजीर से बांधा, फिर युवक-युवती को जलाया...छतरपुर में अधजला शव मिलने से हड़कंप; क्या है मामला
Chhatarpur: छतरपुर जिला के लवकुश नगर थाना अंतर्गत युवक-युवती के अधजले शव मिले।
- भारत
- 2 min read

सत्यविजय
Chhatarpur: छतरपुर जिले के लवकुश नगर में युवक-युवती के अधजले शव मिले हैं। शव प्रेम सागर तालाब के पास वाली पहाड़ी पर पेड़ से जंजीर से बंधे थे।
बताया जा रहा है कि लड़की एक दिन पहले ही लापता हुई थी, जिसके बाद उसके परिजन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी।
ये है पूरा मामला
एसडीओपी नवीन दुबे ने बताया कि युवक-युवती की शिनाख्त हो गई है। युवती लवकुश नगर की है जबकि युवक गौरीहार क्षेत्र का है। युवती शनिवार से लापता थी। परिजन ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
Advertisement
लवकुशनगर- कस्बा लवकुशनगर में महोबा रोड स्थित प्रेमसागर तालाब के पास जंगल मे एक करीब 30 वर्षीय महिला और करीब इतनी ही उम्र के पुरुष का अधजला शव पेड़ में जंजीर से बंधा हुआ मिलने से इलाके में सनसनी का माहौल देखने को मिला है। सूचना मिलने पर लवकुशनगर थाना पुलिस और लवकुशनगर एसडीओपी नवीन दुबे ने पहुंचकर मौका मुआयना किया। एसडीओपी नवीन दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि एफएसएल टीम के आने के बाद दोनों का पोस्टमार्टम लवकुशनगर में किया जाएगा।
घर में 70 वर्षीय महिला और 42 वर्षीय बेटी मृत मिली
दूसरी ओर, मध्यप्रदेश के जबलपुर के मिलौनीगंज इलाके में रविवार को 70 वर्षीय महिला और उसकी बेटी अपने घर में मृत मिली। पुलिस अधिकारी यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान श्यामा साहू और उसकी बेटी शिखा साहू (42) के रूप में की गयी है।
Advertisement
गोहलपुर पुलिस थाने की निरीक्षक प्रतीक्षा मार्को ने बताया, "श्यामा का शव बिस्तर पर मिला, जबकि शिखा का शव फंदे से लटका हुआ मिला। शिखा तलाकशुदा है और उसका बेटा महाराष्ट्र के पुणे में पढ़ाई कर रहा है। पड़ोसियों ने घर से दुर्गंध आने के बाद सूचना दी, जिसे बाद घर में दोनों के शव मिले।" मार्को ने कहा कि घटना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए जांच जारी है।
ये भी पढ़ेंः '...लेकिन हालात ऐसे बना दिए', BJP में शामिल होने की अटकलों पर आया चंपई सोरेन का बयान; दिए ये संकेत
(PTI भाषा के साथ रिपब्लिक भारत डेस्क)
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 18 August 2024 at 19:53 IST