MP: डीजे के वॉल्यूम और टाइमिंग को लेकर पुलिस की कार्रवाई से नाराज डीजे संचालकों का हंगामा, पथराव कर सड़क की जाम

MP NEWS: मध्य प्रदेश के झाबुआ में कोर्ट के निर्देशों के बाद डीजे के वॉल्यूम और टाइमिंग को लेकर पुलिस की कार्रवाई से नाराज डीजे संचालकों ने जमकर हंगामा किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

सत्य विजय सिंह

MP NEWS: मध्य प्रदेश के झाबुआ में कोर्ट के निर्देशों के बाद डीजे के वॉल्यूम और टाइमिंग को लेकर पुलिस की कार्रवाई से नाराज डीजे संचालकों ने जमकर हंगामा किया। डीजे संचालको ने नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। डीजे संचालकों को समझाने पहुंची पुलिस से तीखी नोक झोक के बाद प्रदर्शन कर रहे डीजे संचालकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस पथराव में दो पुलिसकर्मियों को चोट आई है। 

घटना के बाद पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर पहुंचा। करीब 3 घंटे चले इस हंगामा के बाद डीजे संचालकों ने चक्का जाम हटाया हालांकि पत्थरबाजी की घटना को लेकर पुलिस वीडियो फुटेज की मदद से पथराव करने वाले लोगों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: मैं कानून का दरवाजा खटखटाऊंगा लेकिन देश में- अबू आजमी

Advertisement

डीजे संचालकों ने किया उग्र प्रदर्शन

उधर डीजे संचालकों की मांग है कि आदिवासी ग्रामीण इलाकों में भगोरिया उत्सव के साथ शादी विवाह शुरू हो रहे हैं, लिहाजा उनके डीजे संचालन के समय में इजाफा किया जाए। पुलिस द्वारा डीजे संचालकों की मांग को नकारे जाने के बाद आज डीजे संचालकों ने यह उग्र प्रदर्शन किया जिसमें पथराव जैसी घटना हुई। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: NEET की तैयारी कर रहे युवक पर चढ़ा ऑनलाइन गेम का नशा, कर्ज में डूबा; माता-पिता ने खेलने से किया मना तो कर दिया लहूलुहान, मौत

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड