मप्र: नाबालिग लड़के को निर्वस्त्र किए जाने के मामले का मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में लोगों के एक समूह द्वारा एक व्यक्ति के घर में घुसकर हमला करने के दौरान एक नाबालिग लड़के को कथित तौर पर निर्वस्त्र किए जाने के मामले का बृहस्पतिवार को संज्ञान लिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
MP CM Mohan Yadav promotes investment opportunities in India during Germany visit
MP CM Mohan Yadav promotes investment opportunities in India during Germany visit | Image: ANI

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में लोगों के एक समूह द्वारा एक व्यक्ति के घर में घुसकर हमला करने के दौरान एक नाबालिग लड़के को कथित तौर पर निर्वस्त्र किए जाने के मामले का बृहस्पतिवार को संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। यादव ने एक बयान में कहा, ‘‘घटना के संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज और लोगों से पूछताछ के आधार पर नौ आरोपियों को चिह्नित किया गया है। इनमें से छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।’’

उन्होंने कहा कि घटना में एक नाबालिग व्यक्ति से दुर्व्यवहार किया जाना भी शामिल था, इसलिए मामले में लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो कानून) के तहत भी कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया है कि इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शहर में चार जनवरी को हुई जिसमें कम से कम 25 लोगों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर तोड़-फोड़ और उसके परिजनों से गाली-गलौज और मारपीट की थी।

Advertisement

उन्होंने बताया कि हमलावरों ने घटना के दौरान एक नाबालिग लड़के को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर दिया था और इसका कथित वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया था। अधिकारी ने बताया कि घटना को दो लोगों के बीच फोन पर बहस को लेकर हुए विवाद के कारण अंजाम दिया गया था।

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड