MP : शादी का झांसा देकर महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म करने के मामले में सैन्य अधिकारी पर मुकदमा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शादी का झांसा देकर महिला पुलिस कांस्टेबल से कथित दुष्कर्म के मामले में एक सैन्य अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
rape minor girl
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म | Image: Pixabay

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शादी का झांसा देकर महिला पुलिस कांस्टेबल से कथित दुष्कर्म के मामले में एक सैन्य अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि वर्तमान में उत्तराखंड के हल्द्वानी में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल वरुण प्रताप सिंह (48) के खिलाफ 42-वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर बृहस्पतिवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 (धोखे से या शादी का झूठा वादा करके यौन संबंध बनाना) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया।

Advertisement

भोपाल पुलिस की महिला सुरक्षा सहायक आयुक्त निधि सक्सेना ने संपर्क करने पर कहा कि आरोपी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल है और ‘‘हमने उसकी यूनिट को (मामले के बारे में) सूचित कर दिया है।’’ सक्सेना ने कहा, ‘‘यदि वह पूछताछ के लिए आते हैं तो ठीक है, अन्यथा गिरफ्तारी की प्रक्रिया अपनानी होगी।’’

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड