MP News: बुरहानपुर में सोशल मीडिया पर आपतिजनक पोस्ट को लेकर भड़के लोग, तनाव के बाद सड़कों पर उतरी पुलिस; हिरासत में आरोपी
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर शहर में मंगलवार रात सोशल मीडिया पर एक ‘‘आपत्तिजनक’’ पोस्ट को लेकर तनाव पैदा हो गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
- भारत
- 1 min read

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर शहर में मंगलवार रात सोशल मीडिया पर एक ‘‘आपत्तिजनक’’ पोस्ट को लेकर तनाव पैदा हो गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने पत्रकारों को बताया कि सोशल मीडिया पर पोस्ट प्रसारित होने के बाद एक समुदाय के लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई और विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि संबंधित पोस्ट धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया और रात करीब 10 बजे प्राथमिकी दर्ज की गई। पाटीदार ने कहा कि एहतियाती आदेश जारी किए गए हैं और लोगों को इस तरह के पोस्ट को प्रसारित न करने की सलाह दी गई है।
एक आरोपी पुलिस हिरासत में
प्रदर्शनकारियों आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की और थाने का घेराव किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है। पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।