अपडेटेड 15 January 2025 at 12:57 IST

MP: बलात्कार के आरोप में BJP नेता गिरफ्तार, पार्टी से किया गया निष्कासित

पीड़िता भी भाजपा की नेता है और उसे पार्टी का टिकट दिलाने का वादा करके कथित तौर पर बलात्कार किया गया।

Follow : Google News Icon  
Kidnapping-murder of 12-year-old in Kalyan: rape, POCSO charges added to FIR
बलात्कार के आरोप में BJP नेता गिरफ्तार, पार्टी से किया गया निष्कासित | Image: Representative image

मध्यप्रदेश के सीधी जिले के भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक नेता को मंगलवार को एक महिला नेता से रेप और पैसे ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने उन्हें तुरंत पार्टी से निष्कासित कर दिया।

प्राथमिकी में कहा गया है कि पीड़िता भी भाजपा की नेता है और उसे पार्टी का टिकट दिलाने का वादा करके कथित तौर पर बलात्कार किया गया। कथित तौर पर आरोपी ने घटना का वीडियो बनाया और उसका इस्तेमाल पैसे ऐंठने के लिए किया।

पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी के अनुसार आरोपी अजीतपाल सिंह चौहान ने महिला के पति को जान से मारने की धमकी दी। चौहान के खिलाफ 13 जनवरी को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। भाजपा की सीधी जिला इकाई के अध्यक्ष देव कुमार सिंह ने अजीतपाल सिंह चौहान को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया।

Advertisement

यह भी पढ़ेंः महिला ने शराबी पति की 'हत्या' की, शव को दो टुकड़ों में काटा

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 15 January 2025 at 12:57 IST