MP: पिकनिक पर गई छात्रा की झरने के पास बिगड़ा संतुलन, गिरकर मौत

MP: मध्य प्रदेश के धार जिले में पिकनिक पर गई छात्रा की झरने के पास संतुलन बिगड़ने से गिरकर मौत होने से हड़कंप मच गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Dead body recovered in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: PTI

MP: मध्यप्रदेश के धार जिले में रविवार को पिकनिक पर गई एक छात्रा झरने के पास सीढ़ियों से उतरते समय गहरी खाई में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर ढाल पंचायत के अंतर्गत जोगी भड़क झरने के पास यह हादसा हुआ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत बाकलवार ने बताया कि इंदौर स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुछ छात्र पिकनिक मनाने के लिए पर्यटन स्थल गए थे।

उन्होंने बताया कि उनमें से एक छात्रा झरने के पास सीढ़ियों से उतरते समय अपना संतुलन खो बैठी और 500 फुट गहरी खाई में गिर गई।

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि छात्रा की पहचान 25 वर्षीय अंशिका शुक्ला के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि अनूपपुर जिले की निवासी शुक्ला की सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

ये भी पढ़ें: MP: भिंड में बिस्कुट फैक्टरी में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड